फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sakshi, Divya including four got Asian Championship tickets

कुश्ती : साक्षी, दिव्या समेत चार को एशियन चैंपियनशिप का टिकट

Sun, 28 Mar 2021 07:25 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 28 Mar 2021 07:25 AM IST
सार

  • लखनऊ साई सेंटर में हुए दो घंटे तक चले ट्रायल के तहत साक्षी ने 65 किग्रा फाइनल में रौनक पर 10-0 से आसान जीत दर्ज की
  • दिव्या ने पिंकी को 11-1 से हराते हुए अल्माटी का टिकट हासिल किया।
     

विज्ञापन
Sakshi, Divya including four got Asian Championship tickets
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ट्विटर

विस्तार

रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक (65 किग्रा) और एशियन चैंपियनशिप की गोल्ड मेडलिस्ट दिव्या काकरान (73 किग्रा) ने नॉन ओलंपिक कैटेगिरी में सफलता हासिल करते हुए भारतीय महिला कुश्ती टीम में जगह बनाई।

विज्ञापन


ये दोनों स्टार खिलाड़ी पिंकी (55 किग्रा) और सरिता मोर (69 किग्रा) के साथ अल्माटी (कजाकिस्तान) में 13 से 18 अप्रैल तक होने वाली एशियन चैंपियनशिप में भारत की चुनौती पेश करेंगी।
विज्ञापन


बताते चले कि बीती 22 मार्च को ओलंपिक कैटेगिरी के लिए हुए ट्रायल में साक्षी को 62 किग्रा और दिव्या को 68 किग्रा में अप्रत्याशित हार के साथ बाहर होना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में एशियन चैंपियनशिप खेलने के लिए इन दोनों खिलाड़ियों के पास अपने वजन को बदलना जरूरी था और दोनों ही नई चुनौती का सामना करने को तैयार दिखी और नए वजन में एशियन चैंपियनशिप में भाग लेगी।

लखनऊ साई सेंटर में हुए दो घंटे तक चले ट्रायल के तहत साक्षी ने 65 किग्रा फाइनल में रौनक पर 10-0 से आसान जीत दर्ज की जबकि दिव्या ने पिंकी को 11-1 से हराते हुए अल्माटी का टिकट हासिल किया।

अन्य भारवर्गो के तहत 59 किग्रा में सरिता मोर ने अंजली को 10-0 और 55 किग्रा में पिंकी ने मीनाक्षी को 3-1 से पराजित किया। साई सेंटर में हुए ट्रायल का शुभारंभ लखनऊ कुश्ती एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय शाही और भारतीय कुश्ती संघ के सदस्य आदित्य प्रताप सिंह ने किया। मौके पर साई सेंटर के कार्यकारी निदेशक संजय सारस्वत समेत अन्य मौजूद रहे। 


‘उम्मीद के अनुरूप साक्षी और दिव्या ने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए एशियन चैंपियनशिप का टिकट हासिल किया। दोनों ही प्रतिभाशाली अनुभवी खिलाड़ी है। उनके लिए अभी ओलंपिक की संभावनाएं खत्म नहीं हुई है। एशियन चैंपियनशिप में मिला पदक दोनों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित कर सकता है।’- कुलदीप मलिक (भारतीय महिला कुश्ती टीम के चीफ कोच)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed