{"_id":"5f3bc75c8ebc3e3cf8721f29","slug":"sai-says-nis-employee-tests-positive-for-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईएस के कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव: साई","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एनआईएस के कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव: साई
Tue, 18 Aug 2020 05:49 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 18 Aug 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
साई
- फोटो : social media
पटियाला के राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) के कैटरिंग मैनेजर को कोविड-19 परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया है। कैटरिंग मैनेजर लखनऊ से एनआईएस आने के बाद अनिवार्य पृथकवास से गुजर रहा था। भारतीय खेल प्राधिरण (साई) ने व्यक्ति के नाम का खुलासा किए बगैर कहा है कि नियमों के अनुसार उसे कोविड-19 उपचार केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन
साई ने बयान में कहा, 'वह और दो अन्य अधिकारी छुट्टियों से एनआईएस पटियाला वापस लौटे थे और स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के दिशानिर्देशों के अनुसार उन्हें पृथकवास में रखा गया और यहां पहुंचने पर कोविड-19 परीक्षण कराया गया।'
विज्ञापन
बयान के अनुसार, 'दो अन्य कर्मचारी नेगेटिव आए हैं लेकिन कैटरिंग मैनेजर का नतीजा वायरस के लिए पॉजिटिव आया है और एहतियाती कदम के तौर पर उसे बेहतर उपचार के लिए कोविड केंद्र में स्थानांतरित किया गया है।'
विज्ञापन
साई ने कहा कि वह पृथकवास से गुजर रहा था इसलिए उसने संस्थान में अन्य लोगों से बातचीत नहीं की। सोमवार को एनआईएस के अंदर भारतीय स्टेट बैंक की शाखा का एक कर्मचारी भी पॉजिटिव पाया गया था। साइ ने हालांकि कहा है कि एनआईएस में चल रहे विभिन्न खेल शिविरों को कोई खतरा नहीं है।