फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sai refuses to pay coach salary for not following government rules

सरकारी नियमों का पालन नहीं करने पर साई ने कोच का वेतन देने से किया इनकार

Tue, 01 Oct 2019 12:04 AM IST
मुकेश कुमार झा हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 01 Oct 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
Sai refuses to pay coach salary for not following government rules
साई - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व कप क्वालिफायर में एशियाई चैंपियन कतर को उसी के घर में गोलरहित ड्रॉ पर रोकने वाली भारतीय फुटबॉल (एआईएफएफ) टीम के क्रोएशियाई कोच इगोर स्टीमेच के वेतन पर पेंच फंस गया है। साई ने भारतीय फुटबाल संघ को सरकारी नियमों का पालन नहीं करने पर स्टीमेच का वेतन देने से इंकार कर दिया है। खास बात यह है कि स्टीमेच देश में सर्वाधिक वेतन पाने वाले विदेशी कोच हैं। उनका अनुबंध 25 हजार अमेरिकी डॉलर (तकरीबन पौने 18 लाख रुपये) प्रति माह पर हुआ है।

विज्ञापन


1998 के विश्व कप में तीसरे स्थान पर रहकर तहलका मचाने वाली क्रोएशियाई टीम के स्टापर बैक रहे स्टीमेच का अनुबंध एआईएफएफ ने इस साल मई माह में किया था। उनके अनुबंध को साई के साथ एसीटीसी (वार्षिक कैलेंडर) में भी जगह दी गई। तब यह तय हुआ था कि आधा वेतन फेडरेशन और आधा साई वहन करेगी, लेकिन फेडरेशन ने स्टीमेच के वेतन का साई जब तकादा किया तो उसे बताया गया कि कोच के अनुबंध में सरकारी नियमों का पालन नहीं हुआ है। नियमों के मुताबिक कोच के अनुबंध के लिए विज्ञापन निकाला जाना चाहिए जिसकी जानकारी खेल मंत्रालय और साई को दी जानी चाहिए। 
विज्ञापन


विज्ञापन के जरिए जितने भी आवेदन आए हैं उन्हें मंत्रालय की विदेशी कोचों के लिए गठित कमेटी के समक्ष रखा जाता है। यह कमेटी ही कोच के अनुबंध पर मुहर लगाती है, लेकिन फेडरेशन अपनी तकनीकि समिति के जरिए कोच का अनुबंध कर लिया। अब फेडरेशन सरकारी नियमों के मुताबिक स्टीमेच को अनुबंधित करने की कोशिश कर रही है जिससे उनके वेतन का रास्ता साफ हो सके। तब तक वह अपने पास से कोच को वेतन देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed