{"_id":"5bd7d0debdec22695378399d","slug":"sachin-manish-and-gaurav-enters-in-quarterfinal-of-national-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे सचिन, मनीष और गौरव","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
राष्ट्रीय चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे सचिन, मनीष और गौरव
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 30 Oct 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
BOXING
पूर्व युवा विश्व चैंपियन सचिन सिवाच (52 किग्रा) ने नॉकआउट में जीत दर्ज करके सोमवार को यहां सीनियर राष्ट्रीय पुरूष मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) की तरफ से खेल रहे 19 वर्षीय सिवाच ने चंडीगढ़ के मंसूर अहमद को दूसरे दौर के इस मुकाबले के तीसरे राउंड में नॉकआउट किया।
विज्ञापन
सेना खेल नियंत्रण बोर्ड (एसएससीबी) के लिये खेल रहे राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता मनीष कौशिक (60 किग्रा) ने भी अरूणाचल प्रदेश के होंगरैंग कोंगकांग को आसानी से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया।
विज्ञापन
एशियाई युवा रजत पदक विजेता अंकुश दहिया (60 किग्रा) ने भी चंडीगढ़ के रोहित कुमार को 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी। दहिया आरएसपीबी की तरफ से खेल रहे हैं। विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता गौरव बिधूड़ी ने 56 किग्रा में मध्यप्रदेश के विवेक झा को आसानी से पराजित किया। पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन मदन लाल ने भी 56 किग्रा में मेघालय के जाइरवा जस्टरवेल पर 5-0 से जीत दर्ज करके अंतिम आठ में जगह बनायी।
विज्ञापन