{"_id":"5d7fbd8b8ebc3e01767f4975","slug":"ruchita-vinarkar-wins-womens-10m-air-pistol-national-trials","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुचिता ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल राष्ट्रीय ट्रायल्स जीता","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
रुचिता ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल राष्ट्रीय ट्रायल्स जीता
Tue, 17 Sep 2019 07:47 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 17 Sep 2019 07:47 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : Social media
रेलवे की रुचिता राजेंद्र ने सोमवार को फाइनल में तमिलनाडु की श्री निवेदिता को हराकर महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल में जीत दर्ज की। रुचिता ने 237.6 जबकि निवेदिता ने 236.8 अंक बनाए।
विज्ञापन
हरियाणा की शिखा नारवाल 216.8 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। रुचिता ने इससे पहले क्वालीफाईंग में 570 का स्कोर बनाकर आठवां और अंतिम स्थान हासिल करके फाइनल में जगह बनायी थी।
विज्ञापन
निवेदिता क्वालीफाईंग में 582 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रही थी। राजस्थान की आध्या तयाल ने जूनियर महिला 10 मीटर एयर पिस्टल का खिताब जीता जबकि हरियाणा की शिखा ने युवा वर्ग में जीत दर्ज की।
विज्ञापन