फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   recommendation to give priority in vaccination to those who are going to the Olympics

संसदीय समिति की सिफारिश, ओलंपिक के लिए जाने वालों को पहले मिले कोरोना वैक्सीन

Thu, 24 Dec 2020 04:55 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 24 Dec 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
recommendation to give priority in vaccination to those who are going to the Olympics
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

संसद की एक समिति ने गुरुवार को सिफारिश की कि कोविड-19 टीकाकरण प्रक्रिया में 2021 टोक्यो ओलंपिक के लिए जा रहे खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को प्राथमिकता ग्रुप में रखा जाए। समिति ने कोचों के लिए बड़ी संख्या में रिक्त पदों पर भी चिंता व्यक्त की और कहा कि इन्हें समय पर भरना चाहिए ताकि ओलंपिक की तैयारियों पर कोई असर नहीं पड़े।

विज्ञापन


संसदीय समिति ने यह भी सिफारिश की कि ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण की सुविधाएं, स्टेडियम और खेल केंद्रों का भी पता किया जाए जिन्हें अभी तक नहीं खोला गया है। इसके अनुसार तैयारियों के लिए बंद केंद्रों को भी जल्द से जल्द दोबारा खोला जाना चाहिए या फिर खिलाड़ियों को उन वैकल्पिक केंद्रों में पहुंचाया जाए जो खुल चुके हैं।
विज्ञापन



शिक्षा, महिला, बच्चे, युवा और खेलों पर विनय पी सहस्रबुद्धे की अध्यक्षता वाली विभाग संबंधित संसदीय स्थायी समिति ने ‘ओलंपिक 2021 के लिए तैयारी’ पर अपनी रिपोर्ट राज्यसभा चेयरपर्सन एम वेंकेया नायडू को सौंपी। रिपोर्ट के अनुसार, चयनित भारतीय खेल प्राधिकरण और अन्य ट्रेनिंग केंद्रों में मेडिकल स्टाफ और अन्य चिकित्सीय उपकरण उपलब्ध कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अनुसार, 'इससे सुनिश्चित होगा कि खिलाड़ियों का उपचार और उबरने की प्रक्रिया में समय बर्बाद न हो। वे अस्पताल जाने से भी बचेंगे जहां संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा है।' टोक्यो ओलंपिक पहले इसी साल होने थे लेकिन कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण इन्हें एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था। अब इनका आयोजन अगले साल जुलाई में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed