फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Ravi Kumar wins silver medal in 57 kg final of Under-23 World Wrestling Championship

अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के फाइनल में हारे रवि कुमार, सिल्वर से करना पड़ा संतोष

Sun, 18 Nov 2018 03:39 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Nov 2018 03:39 AM IST
विज्ञापन
Ravi Kumar wins silver medal in 57 kg final of Under-23 World Wrestling Championship
ravi kumar

अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कैटेगरी में भारतीय पहलवान रवि कुमार को फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ भारत की इकलौती उम्मीद रवि कुमार को विश्व चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा है।

विज्ञापन


रविवार को जापानी पहलवान तोशिहिरो हासेगावा ने भारतीय पहवान को मुकाबले में 6-0 से शिकस्त दी। तोशिहिरो ने शुरुआत में ही रवि कुमार पर अच्छी बढ़त बना ली थी, जिसके बाद भारतीय पहलवान मुकाबले में वापसी के लिए संघर्ष करता रहा, लेकिन वह एक भी प्वॉइंट जुटाने में कामयाब नहीं हो सका।
विज्ञापन


बता दें कि जापान ने 57 किलोग्राम कैटेगरी के अलावा 65 किलोग्राम कैटेगरी में भी एक गोल्ड मेडल जीता है। गौरतलब है कि अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कैटेगरी में रवि कुमार उज्बेकिस्तान के जाहोनगिरमिर्जा तुरोबोव को 10-8 से हराकर फाइनल में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, तोशिहिरो ने एक अन्य सेमीफाइनल में चीन के वनहाओ जोउ को 5-2 से हराया था। जबकि रवि ने क्वार्टर फाइनल में उक्रेन के तरास मार्कोविच को 12-4 से पराजित किया था। बजरंग पूनिया और ओमप्रकाश विनोद कुमार के बाद देश को रवि कुमार से विश्व चैंपियनशिप में पहली बार गोल्ड की उम्मीद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed