{"_id":"5bef36efbdec2269685b13e9","slug":"ravi-kumar-qualified-for-under-23-world-wrestling-championship-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे रवि कुमार, जापानी खिलाड़ी से होगी खिताबी जंग","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे रवि कुमार, जापानी खिलाड़ी से होगी खिताबी जंग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Nov 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
ravi kumar
अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कैटेगरी में भारतीय पहलवान रवि कुमार ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। रवि कुमार ने ने शुक्रवार को उज्बेकिस्तान के जाहोनगिरमिर्जा तुरोबोव को हराकर यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन
भारत के रवि कुमार ने सेमीफाइनल राउंडर में तुरोबोव को 10-8 से हराया। आज शनिवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में उनका सामना जापान के तोशिहिरो हासेगावा से होगा। तोशिहिरो ने एक अन्य सेमीफाइनल में चीन के वनहाओ जोउ को 5-2 से हराया था। जबकि रवि ने क्वार्टर फाइनल में उक्रेन के तरास मार्कोविच को 12-4 से पराजित किया था।
विज्ञापन
इसके बाद भारतीय पहलवा ने रजवान मारियान कोवाक्स को 7-5 से धूल चटाई। बजरंग पूनिया और ओमप्रकाश विनोद कुमार के बाद देश को रवि कुमार से विश्व चैंपियनशिप में पहली बार गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीदें हैं।
विज्ञापन