{"_id":"5d9b66c08ebc3e01830a1f8e","slug":"rajeev-mehta-says-no-difference-of-opinion-with-ioa-president-on-2022-cwg-boycott-call","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कॉमनवेल्थ गेम्स के बहिष्कार के फैसले पर आईओए अध्यक्ष से कोई मतभेद नहीं'","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
'कॉमनवेल्थ गेम्स के बहिष्कार के फैसले पर आईओए अध्यक्ष से कोई मतभेद नहीं'
Mon, 07 Oct 2019 09:54 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 07 Oct 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
राजीव मेहता
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के महासचिव राजीव मेहता ने सोमवार को स्पष्ट किया कि निशानेबाजी को कार्यक्रम से हटाए जाने के बाद 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के बहिष्कार के फैसले पर अध्यक्ष नरिंदर बत्रा से उनके कोई मतभेद नहीं हैं।
विज्ञापन
मेहता ने कहा कि उन्हें चेन्नई में एक कार्यक्रम के मौके पर राष्ट्रमंडल खेलों के बहिष्कार के मुद्दे पर आई कुछ रिपोर्ट में उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। मेहता ने पीटीआई से कहा, 'जो रिपोर्ट आ रही हैं, उसमें मुझे गलत तरीके से पेश किया गया। मैंने वो शब्द नहीं कहे जिन्हें इन रिपोर्ट में कहा जा रहा है। 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के बहिष्कार के फैसले के मुद्दे पर अध्यक्ष के साथ कोई मतभेद नहीं हैं।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'मैंने बस यही कहा था कि जब कोई भी बड़ा फैसला लिया जाता है तो कार्यकारी समिति के बाद आम सालाना बैठक अंतिम फैसला करती है। ' मेहता ने बत्रा को ईमेल भी भेजा है जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें इन खबरों में गलत तरीके से पेश किया गया।
विज्ञापन