फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   rahul chaudhri became first raider in Pro kabaddi history to get 500 raid Points

कबड्डी के पोस्टर ब्वॉय राहुल चौधरी ने बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ रचा इतिहास

Sun, 30 Jul 2017 09:57 PM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान Updated Sun, 30 Jul 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
rahul chaudhri became first raider in Pro kabaddi history to get 500 raid Points
राहुल चौधरी
भारतीय कबड्डी के पोस्टर ब्वॉय राहुल चौधरी ने पांचवें सीजन के तीसरे दिन बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ इतिहास रच दिया। तेलुगु टाइटंस के कप्तान राहुल ने अपनी दूसरी रेड में जैसे ही बेंगलुरु के लेफ्ट कॉर्नर में खेलने वाले महेंद्र सिंह को रेड कर आउट किया उनके नाम प्रो कबड्डी लीग में 500 रेड प्वाइंट दर्ज हो गए। इसके साथ ही वो प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में 500 रेड पवाइंट हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। 
विज्ञापन


उनके नाम पांच सीजन में खेले उनके नाम 60वें मैच में 500 प्वाइंट दर्ज हैं। मैच से पहले उनके 59 मैच में 499 रेड प्वाइंट थे। उन्हें इतिहास रचने के लिए केवल एक अंक की जरूरत थी जो उन्होंने अपनी दूसरी रेड में ही हासिल कर लिया।  
विज्ञापन


वर्तमान सीजन में रिकॉर्ड कायम करने तक उनके नाम 3 मैच में 18 प्वाइंट हो गए हैं। वो रेड प्वाइंट हासिल करने के मामले में अंक तालिका में पहले स्थान पर चल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेड प्वाइंट अर्जित करने के मामले में राहुल के बाद दूसरे स्थान पर काशीलिंग आडके और तीसरे स्थान पर टीम इंडिया और यू-मुंबा के कप्तान अनूप कुमार रहैं। दोनों के नाम 388-388 अंक हैं। लेकिन काशी ने इतने अंक हासिल करने के लिए 54 मैच खेले हैं वहीं अनूप ने 59 मैच खेले हैं। आप राहुल की उपलब्धि को विशिष्ट इसलिए भी मान सकते हैं क्योंकि दोनों के बीच अंतर 112 अंक का अंतर है। 


राहुल पहले सीजन से ही रेड अंक हासिल करने के मामले में टॉ़प 5 में रहे हैं। वह पहले सीजन में 14 मैच में 151 रेड प्वाइंट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। दूसरे सीजन में 14 मैच में 98 प्वाइंट के साथ दूसरे, तीसरे सीजन में 13 मैच में 87 के साथ चौथे, चौथे सीजन में 16 मैच में 146 अंक के साथ पहले स्थान पर रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed