{"_id":"5a5ec9c24f1c1b80268b4d0d","slug":"pwl-pooja-dhanda-helps-punjab-royals-beat-olympic-champion-haryana-hammers-helen-maroulis","type":"story","status":"publish","title_hn":"PWL: पूजा ढांडा ने ओलंपिक चैंपियन हरियाणा हैमर्स की हेलेन को हराकर रचा इतिहास","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
PWL: पूजा ढांडा ने ओलंपिक चैंपियन हरियाणा हैमर्स की हेलेन को हराकर रचा इतिहास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 17 Jan 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
पीबीएल
पंजाब रॉयल्स की पूजा ढांडा ने प्रो रेसलिंग लीग सीजन 3 के आठवें दिन दो बार के उप विजेता हरियाणा हैमर्स को 4-3 से हराकर दूसरी जीत दर्ज की। मुकाबले में पूजा ने वर्ल्ड और ओलंपिक चैंपियन हरियाणा हैमर्स की हेलेन मारोलिस को 57 किग्रा वर्ग में हराकर इतिहास रच दिया। यह मुकाबला काफी कड़ा और रोमांचक रहा।
विज्ञापन
पूजा ढांडा ने विश्व और ओलम्पिक चैंपियन हेलेन को पहले हॉफ में अंक बनाने का कोई मौका नहीं दिया और 6-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हॉफ की शुरुआत में भी पूजा ने हेलेन पर अटैक किया और चित्त करने के बाद मैट से बाहर करते हुए स्कोर को 7-0 कर लिया।
विज्ञापन
हालांकि इसके बाद हेलेन ने अंक जुटाने के लिए पूरे जोर लगाए और बार-बार पूजा की लेग होल्ड करने की कोशिश की लेकिन पूजा ने लगातार डिफेंस कर के इन अटैक्स को नाकाम कर दिया। हालांकि दूसरे हॉफ में हेलेन ने 6 अंक बनाए लेकिन वह मुकाबले को जीतने में नाकाम रहीं। पूजा ढांडा ने ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियन को 7-6 से हराकर इतिहास रच दिया।
विज्ञापन
मुकाबले में उत्कर्ष काले (57 किग्रा) के हारने के बाद पंजाब की ओर से फ्रांसिस कोंबा (76 किग्रा), पेट्राशिवली गेनो (125 किग्रा), पूजा ढांडा और ग्रिगोर्जेवा एनास्तसिजा (62 किग्रा) ने अपने-अपने बाउट जीतकर पंजाब को सत्र की दूसरी जीत दिलाई। हरियाणा की ओर से ब्लादीमिर (57 किग्रा) , खेतिक (74 किग्रा) और रुबेलजीत (92 किग्रा) ही जीत हासिल कर सके। बता दें कि इस सत्र में हरियाणा की यह पहली हार है।