फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   PWL : Anita takes Punjab to top of table with win over Navjot

अनिता के दम पर पंजाब रॉयल्स पीडब्ल्यूएल सेमीफाइनल में, यूपी दंगल को 4-3 से दी मात

Mon, 28 Jan 2019 11:23 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Mon, 28 Jan 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
PWL : Anita takes Punjab to top of table with win over Navjot
पीडब्ल्यूएल

राष्ट्रीय चैम्पियन अनिता ने एशियाई चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता नवजोत कौर को हराकर बड़ा उलटफेर किया जिससे पंजाब रॉयल्स ने सोमवार को यूपी दंगल को 4-3 से हराकर पेशेवर कुश्ती लीग (पीडब्ल्यूएल) के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 

विज्ञापन


इस जीत से पंजाब अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है जबकि यूपी दंगल हारने के बावजूद चौथे स्थान पर रहकर अंतिम चार में जगह बनाने में सफल रहा। सेमीफाइनल में ये दोनों टीमें फिर से आमने सामने होंगी। अन्य सेमीफाइनल दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे हरियाणा हैमर्स और दिल्ली सुल्तांस के बीच खेला जाएगा। 
विज्ञापन


बच्चे के जन्म के बाद कुश्ती में वापसी कर रहीं हरियाणा पुलिस की अनिता को महिलाओं के 62 किग्रा के मुकाबले में तकनीकी रूप से बेहतर पहलवान नवजोत के खिलाफ जीत के लिए अपनी पूरी ताकत लगानी पड़ी। मुकाबला 1-1 से बराबर रहा, लेकिन अनिता को अंतिम अंक जीतने की वजह से विजेता घोषित किया गया। उनकी जीत के साथ ही मौजूदा चैम्पियन पंजाब ने एक मैच रहते ही मुकाबला अपने नाम कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मुकाबले का पहला मैच 125 किग्रा में खेला गया जिसमें एशियाई खेलों रजत पदक विजेता जियोर्गी सकंडेलिड्ज़ ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए पंजाब रॉयल्स के राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता कोरे जार्विस को 4-2 से हराकर यूपी दंगाल को शुरुआती बढ़त दिलायी। 

महिलाओं के 53 किग्रा के मुकाबले में पंजाब रॉयल्स की पहलवान अंजू को यूपी दंगल की विश्व चैम्पियन वेनेसा कलद्जिनस्काया ने 12-6 से हराया। इससे यूपी दंगल 2-0 से आगे हो गया। पदमश्री और विश्व में नंबर एक बजरंग पूनिया ने पुरूषों 65 किग्रा का मुकाबला जीतकर मौजूदा चैम्पियन पंजाब की वापसी कराई। उन्होंने यूपी दंगल के पहलवान पंकज राणा को आसानी 7-0 से हराया।    

यूपी दंगल की सरिता महिलाओं के 57 किग्रा में यूरोपीय चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता मिमि हिस्टोवा से अंतिम अंक गंवाने के कारण हार गयी। बुल्गारियाई पहलवान की जीत से पंजाब 2-2 की बराबरी पर आ गया। पंजाब रॉयल्स ने ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता दातो मागेरीस्विली की जीत से पहली बार बढ़त बनाई। 

जॉर्जियाई पहलवानों के बीच 86 किग्रा के मुकाबले में दातो ने यूपी दंगल से खेल रहे हमवतन इराकी मिसितुरी को 5-0 से हराया। इसके बाद अनिता ने पंजाब को अजेय बढ़त दिलायी। अंतिम मुकाबले (74 किग्रा) में यूपी के जितेन्दर ने पंजाब के अमित धनकड़ को 10-9 से हराया लेकिन इससे हार का अंतर ही कम हुआ। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed