फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Punjab Royals beats Delhi Sultans in Pro Wrestling League 

PWL: पंजाब रॉयल्स ने दिल्ली सुल्तांस को पटकनी देकर किया टूर्नामेंट से बाहर 

Thu, 18 Jan 2018 11:05 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 18 Jan 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
Punjab Royals beats Delhi Sultans in Pro Wrestling League 
प्रो रेसलिंग लीग

दिल्ली के सीरीफोर्ट इनडोर स्टेडियम में चल रही प्रो रेसलिंग लीग सीजन 3 के 10वें दिन गुरुवार को पंजाब रॉयल्स के रेसलरों ने दिल्ली सुल्तांस को 6-1 से करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। 

विज्ञापन


दिल्ली ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहली बाउट जीती लेकिन अगली 6 बाउट हार गए। पहली बाउट 92 किलोग्राम भारवर्ग में दिल्ली सुल्तान के आइकॉन स्टार अल्बरोव असलान और पंजाब के नासिर हुसैन के बीच खेली गई जहां असलान ने 14-1 से बाजी मारी। हालांकि इसके बाद पंजाब ने दिल्ली को एक भी बाउट नहीं जीतने दी।
विज्ञापन


दिल्ली सुल्तांस के रेसलर अलबरोव असलान ने पहले हॉफ में 4 अंक बनाए जबकि नासिर हुसैन इसके मुकाबले में सिर्फ एक अंक ही बना सके। इस तरह पहला हॉफ 4-1 से दिल्ली के रेसलर असलान के नाम रहा। दूसरे हॉफ में असलान मुकाबले में पूरी तरह से हावी हो गए और 10 अंक बनाकर बॉउट को 14-1 से जीत लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वही, महिलाओं के 50 किलोग्राम मुकाबले में पंजाब रॉयल्स की निर्मला देवी का मुकाबला दिल्ली सुल्तांस व अफ्रीकन चैम्पियन मरोई मेजिन से हुआ, जिसमें निर्मला ने 6-0 से आसान जीत दर्ज की। इन दोनों के बीच पहली बॉउट काफी कड़ी रही और दोनों महिला पहलवान अंक जुटाने के लिए जूझती रहीं। इस हाफ में सिर्फ दो अंक बने, जो हरियाणा पुलिस की इंस्पेक्टर निर्मला के नाम रही। दूसरे हाफ में निर्मला देवी ने अफ्रीकन चैंपियन मरोई को चारों खाने चित्त करते हुए 4 अंक बनाए और 6-0 से जीत दर्ज की। वहीं, 74 किलोग्राम मुकाबले में मौजूदा नेशनल चैंपियन जितेंदर किन्हा ने विनोद ओमप्रकाश को 5-0 से हराया।


पंजाब के लिए निर्मला देवी, जितेंदर, एनास्तसिजा ग्रिगोर्जेवा, पेट्राशिवली गेनो, बेकबुलातोव इलियास और पूजा ढांडा ने अपनी-अपनी बाउट जीते जबकि दिल्ली के लिए केवल अल्बरोव असलन ही जीत सके। इस हार के साथ दिल्ली की सेमीफाइनल में जाने की संभावनाएं समाप्त हो गयीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed