{"_id":"5d87b88e8ebc3e93c418b18a","slug":"pro-kabaddi-league-u-mumba-defeated-gujarat-and-bengal-warriors-beat-jaipur-pink-panthers","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी लीग: यू मुंबा ने गुजरात और बंगाल ने जयपुर पिंक पैंथर्स को हराया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डी लीग: यू मुंबा ने गुजरात और बंगाल ने जयपुर पिंक पैंथर्स को हराया
Sun, 22 Sep 2019 11:38 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 22 Sep 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
प्रो कबड्डी लीग
- फोटो : social media
यू मुंबा ने आलराउंड खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में रविवार को गुजरात फार्च्यूनजाइंटस को 31-25 से पराजित किया। अभिषेक सिंह ने यू मुंबा के लिए सुपर 10 का स्कोर किया और कुल 11 अंक जुटाए। इस जीत से मुंबा की टीम 53 अंकों के साथ अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है और उसने प्लेऑफ में जगह बनाने की अपनी उम्मीदें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
दूसरे मैच में बंगाल वारियर्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 41-40 से मात दी। इस जीत से अब बंगाल और शीर्ष पर चल रही दबंग दिल्ली के बीच सिर्फ एक अंक का फासला रह गया है। दिल्ली के 69 और बंगाल के 68 अंक हैं।
विज्ञापन