{"_id":"5af9fbe94f1c1bd6408b5618","slug":"pro-kabaddi-league-season-six-auction-date-announce","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी लीग सीजन छह के लिए नीलामी में शामिल होंगे कुल 422 खिलाड़ी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डी लीग सीजन छह के लिए नीलामी में शामिल होंगे कुल 422 खिलाड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 15 May 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
प्रो कबड्डी लीग
- फोटो : indian express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच कामयाब सत्र के बाद प्रो कबड्डी लीग सीजन छह के लिए खिलाडिय़ों की नीलामी मुंबई में 30 और 31 मई को होगी। इस नीलामी में कुल 422 खिलाड़ी होंगे।
विज्ञापन
इस नीलामी में ईरान, बांग्लादेश, जापान, केन्या, दक्षिण कोरिया, मलयेशिया और श्रीलंका सहित 14 अन्य देशों के कुल 87 विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे। राष्ट्रीयव्यापी प्रतिभा खोज कार्यक्रम के तहत फ्यूचर कबड्डीज हीरोज (एफकेएच) कार्यक्रम से चुने गए 58 खिलाड़ी भी नीलामी का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
दो दिन तक चलने वाली खिलाडिय़ों की नीलामी से ही विभिन्न 12 फ्रेंचाइजी अपनी टीमें तैयार करेंगी। कुल 12 में से 9 फ्रेंचाइजी ने अपने उन खिलाडिय़ों को चुन लिया है, जिन्हें उन्होंने रिटेन किया। बाकी तीन फ्रेंचाइजी अपनी टीमें एकदम नए सिरे से बनाएंगी।
विज्ञापन
प्रो कबड्डी लीग सीजन छह के टीमों को बनाने के नियमों के तहत एक फ्रेंचाइजी टीम में 18 से 25 खिलाड़ी को चुन सकती है। एक टीम फ्यूचर कबड्डी हीरोज 2018 कार्यक्रम में से 3 खिलाडिय़ों को चुन सकती है। एक टीम में 2 से 4 तक विदेशी खिलाड़ी हो सकते है। हरके फ्रेंचाइजी अपनी टीम के लिए खिलाडिय़ों की तनख्वाह पर चार करोड़ रुपये खर्च कर सकती है।