फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   pro kabaddi league gujarat defeated patna pirates and u mumba beat tamil thalaivas

प्रो कबड्डी लीग: गुजरात ने पटना पाइरेट्स और मुंबा ने थलाईवाज को हराया

Fri, 23 Aug 2019 11:23 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 23 Aug 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
pro kabaddi league gujarat defeated patna pirates and u mumba beat tamil thalaivas
गुजरात vs पटना - फोटो : social media

गुजरात फॉर्च्यूनजाइंटस ने प्रो कबड्डी लीग में पटना पाइरेट्स को रोमांचक मुकाबले में 29-26 से मात देकर लगातार छह मैचों से चले आ रहे हार के क्रम को तोड़ा। रोहिल गुलिया का सुपर 10 (10 रेड अंक) पटना के स्टार खिलाड़ी प्रदीप नरवाल (9 अंक) के दमदार खेल पर भारी पड़ा। पटना की टीम ने शुरुआत में ही 10-3 की बड़ी बढ़त हासिल कर ली लेकिन गुजरात ने वापसी करते हुए हाफ टाइम तक दोनों टीम के अंतर को चार अंक (15-11) कर दिया था।

विज्ञापन


वहीं लीग के दिन के दूसरे मुकाबले में यू मुंबा ने तमिल थलाईवाज को 29-24 से पराजित किया। मुंबा के लिए लिए अतुल एमएस ने सात रेड अंक जबकि तमिल थलाईवाज के लिए राहुल चौधरी छह अंकों के साथ टॉप रेडर रहे। मुंबा टीम की यह दस मैचों में यह पांचवीं जीत रही और 29 अंकों के साथ वह चौथे स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed