{"_id":"5bccd329bdec226933276d85","slug":"pro-kabaddi-league-dabang-delhi-beat-bengal-warriors-with-9-point-margin","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी : दबंग दिल्ली ने बंगाल वॉरियर्स को 39-30 से दी शिकस्त","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डी : दबंग दिल्ली ने बंगाल वॉरियर्स को 39-30 से दी शिकस्त
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
प्रो कबड्डी
दबंग दिल्ली ने रविवार को प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) छह में बंगाल वॉरियर्स को 39-30 से पराजित कर सत्र की दूसरी जीत दर्ज की। दिल्ली की जीत में नवीन कुमार (11 रेड अंक) और रविंद्र पहाल (4 टैकल अंक) ने जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
बंगाल वॉरियर्स के लिए जंग कुन ली ने दूसरे हाफ में शानदार प्रदर्शन करते हुए दस अंक जुटाए पर टीम का जीत नहीं दिला पाए। दिल्ली जोन ए में छह मैचों से 14 अंक लेकर तीसरे नंबर पर है। दिन के दूसरे मैच में पुनेरी पलटन ने बंगलूरू बुल्स को रोमांचक मुकाबले में 27-25 से मात देकर आठ मैचों में पांचवीं जीत हासिल की।
विज्ञापन