{"_id":"5d753e2f8ebc3e014031760e","slug":"pro-kabaddi-league-2019-dabang-delhi-defeated-tamil-thalaivas-bengal-warriors-beat-puneri-paltan","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी लीग: दिल्ली की तमिल थलाइवाज पर आसान जीत, बंगाल ने रोमांचक मुकाबले में पुनेरी को हराया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डी लीग: दिल्ली की तमिल थलाइवाज पर आसान जीत, बंगाल ने रोमांचक मुकाबले में पुनेरी को हराया
Mon, 09 Sep 2019 08:21 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 09 Sep 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी लीग
- फोटो : social media
रविवार को प्रो कबड्डी लीग 2019 के मुकाबले में दबंग दिल्ली ने एकतरफा मुकाबले में तमिल थलाइवाज को 50-34 हरा दिया। दिल्ली की यह इस सीजन की 11वीं जीत है और वो पहले स्थान पर मजबूती से बनी हुई है। वहीं थलाइवाज की यह लगातार छठी हार है और वे 11वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
दिल्ली की तरफ से खेलते हुए नवीन ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। नवीन ने तमिल थलाइवाज के खिलाफ एक और सुपर 10 लगाया और इस सीजन में सभी टीमों के खिलाफ सुपर 10 लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।
विज्ञापन
वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में घरेलू टीम बंगाल वॉरियर्स ने रोमांचक मैच में पुनेरी पलटन को 42-39 से हराते हुए अपने होम लेग में पहली जीत दर्ज की। इस जीत के साथ अब बंगाल की टीम दूसरे स्थान पर आ गई है। बंगाल वॉरियर्स का अगला मुकाबला अब 11 सितंबर को यू मुंबा के खिलाफ कोलकाता में होगा वहीं दूसरी तरफ पुनेरी पलटन का अगला मैच अपने होम लेग के पहले दिन 14 सितंबर को गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स के खिलाफ होगा।
विज्ञापन