{"_id":"5980c3564f1c1b3a568b4715","slug":"pro-kabaddi-league-2017-u-p-yoddha-beat-telugu-titans-in-his-debut-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी योद्धा ने पहले मैच में बजाया जीत का बिगुल, तेलुगु टाइटंल को दी मात ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
यूपी योद्धा ने पहले मैच में बजाया जीत का बिगुल, तेलुगु टाइटंल को दी मात
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Wed, 02 Aug 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
यूपी योद्धा बनाम तेलुगु टाइटन्स
- फोटो : Prokabaddi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रो कबड्डी लीग में मंगलवार का दिन पहली बार प्रो कबड्डी लीग में खेल रही दो नई टीमों के नाम रहा है। पहले मैच में गुजरात फॉर्च्यून जाइन्ट्स ने दबंग दिल्ली को मात देकर उलट फेर किया। इसके बाद गुजरात से प्रेरणा लेकर यूपी योद्धा ने भी प्रो कबड्डी में तेलुगु टाइटंस को मात देकर विजयी शुरुआत की। यूपी योद्धा ने एक तरफा मुकाबले में तेलुगु टाइटन्स को 31-18 से पराजित किया।
पाचंवें सीजन में राहुल चौधरी की कप्तानी वाली तेलुगु टाइटन्स का खराब प्रदर्शन जारी रहा और उसने लगातार तीसरा मैच गंवाया। टाइटन्स का रक्षण बेहद कमजोर रहा और इस विभाग में वह केवल चार अंक ही बना पाया। राहुल चौधरी ने टाइटन्स की तरफ से सात अंक बनाये लेकिन यह जीत के लिये पर्याप्त नहीं थे।
हाफ टाइम तक दोनों टीमे लगभग बराबरी पर थी। यूपी 11-12 स्कोर के साथ 1 अंक से आगे थी। दूसरे हाफ में यूपी के धुरंधरों ने टाइटंस को प्वाइंट बनाने के मौके नहीं दिए और अंत तक स्कोर को 18-31 तक पहुंचा दिया। दूसरे हाफ में 19 अंक अर्जित किए वहीं तेलुगु टाइटन्स केवल 6 अंक हासिल कर सके।
विज्ञापन
दोनों टीमों के स्कोर की तुलना करें तो यूपी ने रेड, टैकल, ऑल आउट और अतिरिक्त अंक के रूप में 17,11, 2 और 1 अंक अर्जित किए। वहीं दिल्ली ने 13, 4, 0 और 1 अंक हासिल कर सकी। हार-जीत का अंतर मुख्य रुप से टैकल प्वाइंट में ही रहा।