{"_id":"597e14e94f1c1b4b238b46d9","slug":"pro-kabaddi-league-2017-u-mumba-defeated-debutant-haryana-steelers-with-one-point","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी लीग: अनूप कुमार की यू मुंबा ने रोमांचक मुकाबले में हरियाणा को दी मात ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डी लीग: अनूप कुमार की यू मुंबा ने रोमांचक मुकाबले में हरियाणा को दी मात
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
यू मुबा बनाम हरियाणा स्टीलर्स
प्रो कबड्डी लीग के पांचवें सीजन के तीसरे दिन के पहले मैच में यू मुंबा ने हरियाणा स्टीलर्स को रोमांचक मैच में 29-28 के अंतर से मात दी। पहले हाफ के अंत तक हरियाणा स्टीलर्स, यू मुंबा से आगे थी 15-11 से आगे थी लेकिन दूसरे हाफ में शानदार वापसी करते हुए यू मुंबा ने मैच अपने नाम कर लिया।मुम्बा की जीत में उसके कप्तान अनूप कुमार का अहम योगदान रहा, जिन्होंने अपने शानदार खेल से छह अंक हासिल करने के साथ ही अहम समय पर अपने अनुभव का बेहतरीन इस्तेमाल किया और अपनी टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
अनूप कुमार के नेतृत्व में टॉस जीतकर पहले रेड करने उतरी यू मुंबा शुरुआती बढ़त नहीं बना सकी। मैच में दोनों टीमें पहले बराबरी पर रहीं। इसके बाद मैच 16वें मिनट में 8-8 की बराबरी पर आ गया। इसके बाद हरियाणा स्टीलर्स ने शानदार खेल दिखाते हुए मुंबा को पहले हाफ के आखिर में ऑल आउट करते हुए पहले हाफ का समापन किया। पहले हाफ में हरियाणा 15-11 की बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद भी हरियाणा ने अपना शानदार खेल जारी रखा और 25वें मिनट में 19-12 के साथ 7 अंक की बढ़त हासिल कर ली।
विज्ञापन
लेकिन इसके बाद मैच का पांस पलटा। मुंबा ने शानदार वापसी की। 28वें मिनट में मुंबा मे कशिलिंग का एक और सफल रेड की मदद से वापसी की ओर अपने कदम बढ़ा दिए। 29वें मिनट में यू मुंबा ने 20-22 से बढ़त बना ली। मैच के जब 10 मिनट शेष थे तबतक मुंबा ने 20-24 के स्कोर के साथ 4 अंक की बढ़त हासिल कर ली। 36वें मिनट तक 24-28 के स्कोर के साथ मुंबा ने 4 अंक की बढ़त कायम रखी लेकिन इसके बाद हरियाणा ने एक बार फिर जोर लगाया लेकिन समय खत्म होने तक 1 अंक पीछे रह गई और मुंबा ने हार के मुंह से वापस लौटते हुए 1 अंक से मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
मुम्बा की टीम ने रेड, टैकल और ऑल आउट से क्रमश: 16, 11, 2 अंक हासिल किए। वहीं हरियाणा की टीम ने रेड से 16, टैकल से 9 और ऑल आउट से दो अंक लिए।