{"_id":"5b0e600c4f1c1bae6e8b559a","slug":"pro-kabaddi-league-2017-schedule-date-time-and-venue-of-matches","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी लीग- 6: आज से नीलामी शुरू, शेड्यूल से लेकर बड़े खिलाड़ियों तक यहां जानिए अहम बातें","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डी लीग- 6: आज से नीलामी शुरू, शेड्यूल से लेकर बड़े खिलाड़ियों तक यहां जानिए अहम बातें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 30 May 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच कामयाब सत्र के बाद प्रो कबड्डी लीग सीजन-6 के लिए खिलाडिय़ों की नीलामी मुंबई में 30 और 31 मई को होगी। इस नीलामी में कुल 422 खिलाड़ी होंगे। इस नीलामी में ईरान, बांग्लादेश, जापान, केन्या, दक्षिण कोरिया, मलयेशिया और श्रीलंका सहित 14 अन्य देशों के कुल 87 विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे। राष्ट्रीयव्यापी प्रतिभा खोज कार्यक्रम के तहत फ्यूचर कबड्डीज हीरोज (एफकेएच) कार्यक्रम से चुने गए 58 खिलाड़ी भी नीलामी का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
दो दिन तक चलने वाली खिलाडिय़ों की नीलामी से ही विभिन्न 12 फ्रेंचाइजी अपनी टीमें तैयार करेंगी। कुल 12 में से 9 फ्रेंचाइजी ने अपने उन खिलाडिय़ों को चुन लिया है, जिन्हें उन्होंने रिटेन किया। बाकी तीन फ्रेंचाइजी यूपी योद्धा, यू मुंबा और जयपुर पिंक पैंथर्स नए सिरे से अपनी टीमें बनाएंगी।
विज्ञापन
12 फ्रेंचाइजी के पुराने खिलाड़ी
प्रो कबड्डी लीग सीजन छह के टीमों को बनाने के नियमों के तहत एक फ्रेंचाइजी टीम में 18 से 25 खिलाड़ी को चुन सकती है। एक टीम फ्यूचर कबड्डी हीरोज 2018 कार्यक्रम में से 3 खिलाडिय़ों को चुन सकती है। एक टीम में 2 से 4 तक विदेशी खिलाड़ी हो सकते है। हरके फ्रेंचाइजी अपनी टीम के लिए खिलाडिय़ों की तनख्वाह पर चार करोड़ रुपये खर्च कर सकती है। ए कैटेगरी में टॉप खिलाड़ियों की नीलामी 20 लाख रुपये के बेस प्राइस से शुरू होगी।
- बंगाल योद्धा: सुरजीत सिंह और मनिंदर सिंह
- बेंगलुरु बुल्स: रोहित कुमार
- दबंग दिल्ली: के सी मेराज शेख
- गुजरात फॉर्च्यूनियंस: सचिन, सुनील कुमार, महेंद्र गणेश राजपूत
- हरियाणा स्टीलर्स: कुलदीप सिंह
- जयपुर पिंक पैंथर्स: कोई नहीं
- पटना पीरेट्स: प्रदीप नारवाल, जयदीप, जवाहर दरगर, मनीष कुमार
- पुनेरी पल्टन: संदीप नारवाल, राजेश मंडल, मोर जीबी, गिरीश एर्नाक
- तमिल थालीवास: अजय ठाकुर, अमित हुड्डा, सी अरुण
- तेलुगू टाइटन्स: नीलेश सालुंके, मोहसेन
- यू मुम्बा: कोई नहीं
- यूपी योद्धा: कोई नहीं
बेस प्राइस
- कैटेगरी A- 20 लाख
- कैटेगरी B- 12 लाख
- कैटेगरी C- 8 लाख
- कैटेगरी D- 5 लाख
- न्यू यंग प्लेयर- फिक्सड सैलेरी 6.6 लाख
पीकेएल नीलामी 30 मई को सुबह 10 बजे शुरू होगी। दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 'न्यू यंग स्टार्स' के 87 खिलाड़ियों की नीलामी सबसे पहले होगी। शाम 4 बजे से 6:30 बजे के बीच 58 विदेशी खिलाड़ियों की नीलामी होगी। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों का नंबर आएगा।