फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Pro kabaddi League 2017: Match 26 Patna Pirates vs U.P.Yoddha in Ahmadabad

प्रो कबड्डी लीग: पटना पाइरेट्स और यूपी योद्धा के बीच मैच 27-27 के साथ रहा ड्रा

Mon, 14 Aug 2017 12:49 AM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान Updated Mon, 14 Aug 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
Pro kabaddi League 2017: Match 26 Patna Pirates vs U.P.Yoddha in Ahmadabad
पटना पाइरेट्स बनाम यूपी योद्धा - फोटो : Prokabaddi

यूपी योद्धा और पटना पाइरेट्स ने प्रो कबड्डी लीग का मैच आज यहां 27-27 से रोमांचक ड्रा खेला। पांचवें सत्र में रेड से 50वां अंक बनाने वाले प्रदीप नरवाल ने पटना को अंतिम पांच मिनट में वापसी दिलायी। उन्होंने नौ अंक बनाये जबकि यूपी योद्धा की तरफ से नितिन तोमर ने सात अंक बनाये।

विज्ञापन


यूपी योद्धा पहले हाफ के बाद 13-10 से आगे था। लेकिन मैच के अंत तकआते-आते रोमांचक हो गया और आखिर में दोनों टीमें बराबरी पर रहीं।  

दोनों टीमें रेड में लगभग बराबरी पर रहीं। पटना ने रेड में 18 और यूपी ने 16 अंक हासिल किए। लेकिन टैकल में यूपी ने 9 तो पटना ने 6 अंक हासिल किए। दोनों टीमें एक दूसरे को एक बार भी ऑलआउट नहीं कर सकीं। पटना को 3 और यूपी को 2 अतिरिक्त अंक सहित कुल 27-27 अंक हासिल हुए। 
विज्ञापन


पहले हाफ के शुरुआती 15 मिनट मुकाबला बराबरी का रहा। यूपी ने 9-8 की मामूली बढ़त बना रखी थी। लेकिन इसके बाद पहले हाफ के आखिरी पांच मिनट में यूपी ने 13-10 के साथ 3 अंक की बढ़त हासिल कर ली। लेकिन दूसरे हाफ में 17 मिनट तक यूपी ने 27-26 के स्कोर के साथ 1 अंक की बढ़त कायम रखी। मैच के आखिरी तीन मिनट में पटना ने पूरा जोर लगाकर 27-27 से बराबरी कर  मैच ड्रा कराने में सफलता हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed