{"_id":"598b3a444f1c1b35248b458d","slug":"pro-kabaddi-league-2017-match-20-bengaluru-bulls-beat-bengal-warriors-in-nagpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी सीजन 5: बेंगलुरु बुल्स ने दी बंगाल वॉरियर्स को 31-25 से दी मात","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डी सीजन 5: बेंगलुरु बुल्स ने दी बंगाल वॉरियर्स को 31-25 से दी मात
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Wed, 09 Aug 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
बेंगलुरु बुल्स बनाम बंगाल वॉरियर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागपुर में बुधवार को प्रो कबड्डी सीजन पांच के 20 वें मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स ने बंगाल वॉरियर्स को 31-25 से मात देकर इस सीजन की तीसरी जीत हासिल की।
दोनों टीमों के बीच पहला हाफ में कड़ा मुकाबला हुआ। पहले हाफ के आखिर में बुल्स ने वॉरियर्स पर 12-10 के साथ 2 अंक की बढ़त हासिल कर ली थी। दूसरे हाफ में भी मुकाबला कड़ा हुआ लेकिन बेंगलोर बुल्स के डिफेंस ने बंगाल वारियर्स के रेडर्स को ज्यादा मौके नहीं दिए। दूसरे हाफ के पहले पांच मिनट में दोनों टीमें 15-15 अंक के साथ बराबरी पर आ गई थीं। लेकिन इसके बाद बुल्स ने तेजी से अंक बटोरे और 8वें मिनट तक आते-आते 24-18 की बढ़त बना ली। इसके बाद अंत तक बेंगलुरु ने बंगाल को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया।
दोनों टीमें रेड में तकरीबन बराबरी पर रहीं। बंगाल ने रेड में 15 और बुल्स ने 14 अंक बटोरे। लेकिन डिफेंस में बुल्स बंगाल पर हाली पड़ा। बुल्स ने टैक्ल में 12 और बंगाल ने 8 अंक बटोरे। दोनों ही टीमें एक-एक बार ऑल आउट हुईं। लेकिन बुल्स को तीन अतिरिक्त अंक भा हासिल हुए।
विज्ञापन
बंगाल वारियर्स की ओर से जांग कुन ली ने आठ अंक जुटाए लेकिन अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाए। बुल्स की ओर से अजय कुमार ने नौ जबकि रोहित कुमार ने छह अंक जुटाए। जोन बी में बुल्स की टीम छह मैचों में 19 अंक के साथ शीर्ष पर चल रही है जबकि वारियर्स तीन मैचों में 11 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।