फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   pro Kabaddi League 2017: Match 19 Bengaluru Bulls vs Telugu Titans ends with Draw

खत्म हुआ राहुल चौधरी की तेलुगु टाइटन्स की हार का सिलसिला, बेंगलुरु के साथ खेला ड्रॉ

Tue, 08 Aug 2017 11:36 PM IST
Amarujala.com-Presented By:- नवीन चौहान
Amarujala.com-Presented By:- नवीन चौहान Updated Tue, 08 Aug 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
pro Kabaddi League 2017: Match 19  Bengaluru Bulls vs Telugu Titans ends with Draw
बेंगलुरु बुल्स बनाम तेलुगु टाइटन्स - फोटो : pro kabaddi

मंगलवार को नागपुर में कबड्डी के पोस्टर ब्वॉय राहुल चौधरी की तेलुगु टाइटन्स का लगातार पांच मैचों से चली आ रही हार का सिलसिला टूट गया। हालांकि बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ मैच   21-21 की बराबरी पर समाप्त हुआ लेकिन उनकी टाइटन्स जीत नहीं हासिल कर सकी। राहुल चौधरी अपनी टीम की वापसी के हीरो रहे और लो स्कोरिंग मैच में 8 रेड प्वाइंट हासिल किए।

विज्ञापन


कबड्डी में रेड के बादशाह राहुल की टीम का रेड में पलड़ा भारी रहा। टाइटन्स ने जहां 14 रेड प्वाइंट बटोरे वहीं बुल्स केवल 10 अंक बटोर सकी। वहीं टैकल में दोनों टीमें लगभग बराबरी पर रहीं। बुल्स को 7 और टाइटन्स को 6  टैकल प्वाइंट्स मिले। टाइटन्स एक बार भी बुल्स को ऑल आउट नहीं कर सकी। वहीं बुल्स ने
विज्ञापन

टाइटन्स को एक बार ऑल आउट कर 2 अंक अर्जित किए।

पहले हाफ के आखिरी एक मिनट तक दोनों टीमें 8-8 अंक की बराबरी पर रही। अंतिम मिनट में बेंगलोर ने 1 अंक की बढ़त के साथ 9-8 से पहले हाफ का समापन किया। दूसरे हाफ में भी कड़ी मशक्कत जारी रही। एक-एक अंक के लिए दोनों टीमों को कड़़ा संघर्ष करना पड़ रहा था। दूसरे हाफ के पहले पांच मिनट में 14-9 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद तेलुगु टाइटन्स ने वापसी की और आखिरी दो मिनट में 20-20 की बराबरी कर ली। इसके बाद अंतिम मिनट में दोनों टीमों ने 1-1 अंक हासिल किया। राहुल चौधरी ने टाइटन्स के लिए आखिरी रेड में 1 अंक हासिल किया और 1 अंक हासिल कर अपनी टीम को लगातार छठी हार से बचा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed