फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Pro Kabaddi League 2017: Jaipur Pink Panthers beat Puneri Paltan in nagpur

पुनेरी पलटन को मात देकर जयपुर ने दर्ज की सीजन की पहली जीत

Thu, 10 Aug 2017 09:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Thu, 10 Aug 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
Pro Kabaddi League 2017: Jaipur Pink Panthers beat Puneri Paltan in nagpur
जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम पुनेरी पलटन
प्रो कबड्डी लीग के पांचवें सीजन के 21वें मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स ने रोमांचक मुकाबले में पुनेरी पलटन को 30-28 से मात दी और सीजन की पहली जीत दर्ज की। 
विज्ञापन


मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर रही। पहले हाफ की समाप्ति पर जयपुर की टीम पुणे से 14-11 से आगे थी। पहले हाफ के 16वें मिनट तक दोनों टीमें 9-9 अंक की बराबरी पर थीं। दूसरे हाफ में भी यही सिलसिला जारी रहा। हालांकि दूसरे हाफ के शुरुआती दो मिनट में जयपुर ने अपनी बढ़त को 19-11 तक पहुंचा दिया था। लेकिन इसके बाद पुणे ने संभलकर खेलते हुए जयपुर की अंक हासिल करने की तेजी पर रोक लगाई। 8वें मिनट तक जयपुर ने 8 अंक की बढ़त को बरकरार रखा।
विज्ञापन


लेकिन इसके बाद जैसे जैसे मैच अंतिम समय की ओर बढ़ रहा था दोनों टीमों के बीच अंकों का अंतर कम होता जा रहा था लेकिन पुणे का प्रयास नाकाफी रहा और कड़े मुकाबले में जयपुर ने 30-28 से मैच अपने नाम कर लिया। ये मौजूदा सीजन में उसकी पहली जीत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुनेरी पलटन का ने संदीप नरवाल के कमाल की वजह से 18 रेड प्वाइंट हासिल किए। वहीं 8 अंक टैकल प्वाइंट के रूप में हासिल किए। पुणे एक बार भी जयपुर को ऑल आउट नहीं कर सकी। उसे 2 अंक अतिरिक्त हासिल हुए। वहीं विजेता रही जयपुर ने टैकल और रेड में 12-12 अंक हासिल किए। वहीं 2 अंक पुणे को ऑल आउट कर हासिल किए। जबकि उन्हें 4 अतिरिक्त अंक भी हासिल हुए। 

मनजीत चिल्लर के लिए ये मैच जीत के साथ विशेष उपलब्धि लेकर आया। वह 200 टैकल प्वाइंट बनाने वाले प्रो कबड्डी इतिहास के   पहले प्लेयर बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed