{"_id":"59b83b304f1c1be27f8b65d8","slug":"pro-kabaddi-league-2017-haryana-steelers-beat-dabang-delhi-by-27-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा ने दबंग दिल्ली को दी मात, दूसरे हाफ में नहीं काम आई दिल्ली की दबंगई ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
हरियाणा ने दबंग दिल्ली को दी मात, दूसरे हाफ में नहीं काम आई दिल्ली की दबंगई
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा स्टीलर्स बनाम दबंग दिल्ली
- फोटो : Pro kabaddi
हरियाणा स्टीलर्स ने दबंग दिल्ली के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए घर में जीत की लय बरकरार रखी है। हरियाणा ने मंगलवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में 27-24 से मात दी। वजीर सिंह मैच से सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे उन्होंने 10 अंक बटोरे।
दोनों टीमें अटैक में बराबर रहीं लेकिन हरियाणा ने डिफेंस में बाजी मार ली। हरियाणा को रेड में 14 तो दिल्ली को 13 अंक हासिल हुए। वहीं टैकल में हरियाणा 10 और दिल्ली 6 अंक जुटा सकी।
मैच के पहले हाफ में दिल्ली की दबंगई दिखाई नहीं दी और हरियाणा ने 17-8 के साथ 9 अंकों की बढ़त हासिल कर ली। लेकिन दूसरे हाफ में मैच का पांसा पलटा दिल्ली ने मजबूत वापसी की लेकिन उनकी ये कोशिश अंततः जीत के लिए नाकाफी साबित हुई और हरियाणा ने 27-24 से मैच अपने नाम कर लिया। मैच के अंतिम दो मिनट में 25-23 के साथ केवल 2 अंकों का अंतर रह गया था। लेकिन हरियाणा अंत तक बढ़त बनाए रखने में सफल हो गई।
विज्ञापन
इस जीत के साथ ही हरियाणा के अब 13 मैचों में 7 जीत के साथ 46 अंक हो गए हैं और वह जोन ए में दूसरे पायदान पर है। वहीं दिल्ली की 11वें मैच में ये छठी हार है। वह अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।