फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   pro kabaddi league 2017: Debutante gujarat fortune giants beats Dabang Delhi

प्रो कबड्डी लीग: डेब्यूटेंट गुजरात फॉर्च्यून की विजयी शुरुआत, दबंग दिल्ली को दी 26-20 से मात

Wed, 02 Aug 2017 06:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 02 Aug 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
pro kabaddi league 2017: Debutante gujarat fortune giants beats Dabang Delhi
गुजरात बनाम दिल्ली - फोटो : pro kabaddi league
पहली बार प्रो कबड्डी लीग में शामिल हुई गुजरात फॉर्च्यून जाइंट्स ने अपने पहले मैच में आलराउंड खेल का नजारा पेश करते हुए  मंगलवार को हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में दबंग दिल्ली को मात दी।  गुजरात की टीम ने दिल्ली को कोई मौका नहीं दिया और  26-20 से हराकरअपनी पहली जीत दर्ज की।
विज्ञापन


ईरानी डिफेंडर फैजल अतराचलि ने अच्छा खेल दिखाया। उन्होंने चार अंक बनाये। दबंग दिल्ली के कप्तान मेराज शेख के लिये यह अच्छा मैच नहीं रहा। वह एक भी अंक नहीं बना पाये। गुजरात की टीम ने पहले हाफ में पूरी तरह से दबदबा बनाये रखा। गुजरात ने हाफ टाइम से ठीक पहले दिल्ली को आल आउट किया और 14-5 की बढ़त बना ली। हाफ टाइम पर 15-5 के साथ गुजरात ने 10 अंक की बढ़त हासिल कर ली थी। 
विज्ञापन


सेकेंड हाफ के  शुरुआती 10 मिनट में भी गुजरात का दबदबा बना रहा। 11 वें मिनट में दिल्ली मैच में दूसरी बार ऑल आउट हुई। इसके साथ ही स्कोर 25-9 हो गया। लेकिन इसके बाद आखिरी 9 मिनट में दिल्ली ने वापसी की कोशिश की लेकिन गुजरात का दबदबा कायम रहा। अच्छी कोशिश के कारण दिल्ली हार का अंतर कम करने में ही सफल हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों टीमों के स्कोर की तुलना करें तो गुजरात ने रेड, टैकल, ऑल आउट और अतिरिक्त अंक के रूप में 10, 9, 4 और 3 अंक अर्जित किए। वहीं दिल्ली ने 11, 5, 2 और 2 अंक हासिल कर सकी। हार-जीत का अंतर मुख्य रुप से टैकल प्वाइंट में ही रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed