फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Pro Kabaddi League 2017: Bengaluru Bulls beat Telugu Titans Second defeat for Titans

राहुल चौधरी ने रचा इतिहास, नहीं मना पाए जीत का जश्न, बेंगलुरु ने दी मात

Sun, 30 Jul 2017 11:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sun, 30 Jul 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Pro Kabaddi League 2017: Bengaluru Bulls beat Telugu Titans Second defeat for Titans
बेंगलुरु बुल्स बनाम तेलुगु टाइटंस

प्रो कबड्डी लीग के पांचवें सीजन के तीसरे दिन खेले गए दूसरे मैच में बेंगलुरु बुल्स ने राहुल चौधरी की कप्तानी वाली तेलुगु टाइटन्स को 10 अंक के अंतर से मात दी। हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स ने शानदार शुरुआत की और शुरुआती 10 मिनट के खेल में 8-2 की बढ़त हासिल कर ली। 5वें मिनट में स्कोर 2-2 की बराबरी पर थी। इस दौरान तेलुगु टाइटन्स के कप्तान और कबड्डी के पोस्टर ब्वॉय राहुल चौधरी ने अपनी दूसरी रेड में 500वां रेड प्वाइंट हासिल किया। लेकिन इसके बाद उनका जादू दिखाई नहीं दिया। पहले हाफ के आखिरी दस मिनट में बेंगलुरु ने 7 और टाइटंस ने 8 अंक हासिल किए। बेंगलुरु ने पहले हाफ का अंत 15-10 की बढ़त के साथ किया। 

विज्ञापन


दूसरे हाफ में भी बेंगलुरु ने अपना दबदबा बनाए रखा। दूसरे हाफ के पहले पांच मिनट में 5 अंक बढ़त बरकरार रखी। अंतिम 10 मिनट तक खेल के पहुंचते पहुंचते बेंगलुरु ने 7 अंक की बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद राहुल चौधरी की टीम वापसी नहीं कर सकी और बेंगलुरु ने 31-21 के अंतर से मैच अपने नाम कर लिया। राहुल मैच में सिर्फ 4 पॉइंट ही हासिल कर पाए और ये टाइटन्स की हार का प्रमुख कारण रहा। बेंगलुरु के लिए जीत के हीरे रोहित कुमार रहे। रोहित ने सुपर टेन के साथ अपनी टीम के लिए कुल 11 अंक हासिल किए। तेलुगु टाइटन्स की इस सीजन ये दो मैच में लगातार दूसरी हार है। 
विज्ञापन


तेलुगु टाइटन्स ने रेड में 15, टैकल में 4 और 2 अतिरिक्त अंक हासिल किए। टाइटन्स बेंगलुरु बुल्स को एक बार भी ऑल आउट नहीं कर सकी।  वहीं बेंगलुरु बुल्स ने 17 रेड और 10 टैकल प्वाइंट्स हासिल किए। दो बार उन्होंने टाइटंस को ऑल आउट कर 4 अंक बटोरे लेकिन एक भी अतिरिक्त अंक नहीं हासिल कर सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed