फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   pro kabaddi: first match dabang delhi vs puneri paltan, Fazel Atrachali captain of u mumba

दिल्ली व पुनेरी में पहला मुकाबला, फजल होंगे यू मुंबा के कप्तान

Wed, 17 Jul 2019 09:07 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 17 Jul 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
pro kabaddi: first match dabang delhi vs puneri paltan, Fazel Atrachali captain of u mumba
दबंग दिल्ली - फोटो : pro kabaddi.com

मौजूदा चैंपियन दबंग दिल्ली टीटीसी और नई टीम पुनेरी पलटन 25 जुलाई से शुरू होने वाले तीसरे अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) के उद्घाटन मुकाबले में आमने सामने होंगे। दिल्ली की टीम में इस बार रोमानिया के बर्नाडेटे स्जोक्स, स्वीडन के जान पियर्सन और भारत के उभरते हुए खिलाड़ी पार्थ विरमानी हैं, लेकिन उसे पलटन से कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है।

विज्ञापन


फजल होंगे यू मुंबा के कप्तान तो संदीप उपकप्तान 
यू मुंबा ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल ) के सातवें सत्र के लिए ईरान के फजल अत्राचली को कप्तान नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने हैदराबाद में 20 जुलाई से शुरू हो रहे सत्र के लिए संदीप नरवाल को उप कप्तान बनाया है।
विज्ञापन


यू मुंबा की टीम अपने अभियान की शुरुआत उद्घाटन मुकाबले में तेलुगु टाइटंस के खिलाफ करेगी। उधर, पुनेरी पलटन ने सुरजीत सिंह को टीम की कमान सौंपी है। डिफेंडर सुरजीत तीसरे सत्र में टीम का हिस्सा थे। टीम के मुख्य कोच अनूप कुमार ने कहा कि सुरजीत टीम को सफलता दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम में सुरजीत के अलावा नितिन तोमर, गिरीश एर्नाक, पवन कुमार और दर्शन कादियान जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। पलटन अपना पहला मैच 22 जुलाई को हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ खेलेगी। इस मौके पर टीम की नई जर्सी भी लांच की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed