{"_id":"5d85097c8ebc3e01675611ee","slug":"pro-kabaddi-2019-telugu-titans-vs-patna-pirates-and-puneri-paltan-vs-bengaluru-bulls","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी 2019: पुणेरी पलटन ने बेंगलुरु बुल्स को हराया, टाइटंस-पायरेट्स का मैच टाई","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डी 2019: पुणेरी पलटन ने बेंगलुरु बुल्स को हराया, टाइटंस-पायरेट्स का मैच टाई
Sat, 21 Sep 2019 07:49 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 21 Sep 2019 07:49 AM IST
विज्ञापन
प्रो कबड्डी 2019
- फोटो : सोशल मीडिया
तीन बार की चैम्पियन पटना पाइरेट्स ने आखिरी पांच मिनट में शानदार खेल के दम पर प्रो कबड्डी लीग के मुकाबले में शुक्रवार को तेलुगु टाइटंस को 42-42 की बराबरी पर रोक दिया। स्टार रेडर प्रदीप नरवाल 17 अंक बना कर एक बार फिर मुकाबले में पटना की वापसी करवाई।
विज्ञापन
मैच खत्म होने से सात मिनट पहले पटना की टीम आठ अंक (29-37) से पिछड़ रही थी लेकिन नरवाल और कोरिया खिलाड़ी ली जंग-कुन (सात अंक) के शानदार खेल से टीम ने बराबरी कर तीन अंक हासिल किया। तेलुगु टाइटंस के लिए सिद्धार्थ देसाई (12 अंक) और रजनीश (10 अंक) ने सुपर टेन किये लेकिन यह टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था।
विज्ञापन
वहीं, दूसरे मुकाबले में पुणेरी पलटन ने पटना पायरेट्स को 42-38 से हरा दिया।