{"_id":"5d62eb0b8ebc3e014471f7b5","slug":"pro-kabaddi-2019-bengaluru-bulls-vs-jaipur-pink-panthers-and-dabang-delhi-vs-up-yoddha-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लगातार दूसरी जीत से शीर्ष पर पहुंची दबंग दिल्ली","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
घर में लगातार दूसरी जीत से शीर्ष पर पहुंची दबंग दिल्ली
Mon, 26 Aug 2019 01:39 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 26 Aug 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
दबंग दिल्ली
- फोटो : pro kabaddi 2019
दबंग दिल्ली ने प्रो कबड्डी लीग में घर में अपनी लगातार दूसरी और कुल सातवीं जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर कब्जा कर लिया। दिल्ली ने रविवार को यूपी योद्धा को 36-27 से पराजित किया। इससे अब दिल्ली के नौ मैचों से 39 अंक हो गए हैं। योद्धा की यह दस मैचों में पांचवीं हार है और वह 22 अंकों के साथ दसवें नंबर पर है।
विज्ञापन
दूसरे मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स को बेंगलूरु बुल्स के हाथों 30-41 से हार झेलनी पड़ी। इस हार से जयपुर की टीम तालिका में 11 मैचों में सात जीत से 37 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गई। बुल्स 33 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है। बेंगलूरु की जीत के हीरो रोहित रहे जिन्होंने 13 रेड अंक अर्जित किए।
विज्ञापन