{"_id":"5d33495e8ebc3e6c9f0f7883","slug":"pro-kabaddi-2019-bengaluru-bulls-defeated-pradeep-narwal-patna-pirates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pro Kabaddi 2019: तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स को पहले मैच में मिली हार, बेंगलुरू बुल्स ने हराया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Pro Kabaddi 2019: तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स को पहले मैच में मिली हार, बेंगलुरू बुल्स ने हराया
Sat, 20 Jul 2019 10:33 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 20 Jul 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
बेंगलुरु बुल्स
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन के दूसरे मुकाबले में गत विजेता बैंगलुरू बुल्स ने 3 बार की पूर्व चैंपियन पटना पाइरेट्स को हरा दिया। रोमांचक मैच में बुल्स ने पाइरेट्स को 34-32 से हराकर अपना पहला मैच जीता। बैंगलोर की तरफ से रेडर पवन सेहरावत (9) तो डिफेंस में अमित ने हाई फाइव लगाया।
विज्ञापन
गत विजेता बेंगलुरू बुल्स ने अपनी टीम में रोहित कुमार, पवन सेहरावत, आशीष सांगवान, विजय कुमार, अमित, सुमित सिंह और महेंदर सिंह को खिलाया। वहीं दूसरी तरफ पटना पाइरेट्स की तरफ से परदीप नरवाल, विकास जगलान, नीरज कुमार, जैंग कुन ली, हादी, मोहम्मद इस्माइल और जयदीप मैच में उतरे।
विज्ञापन
पहले हाफ के बाद पटना पाइरेट्स ने 17-13 से बढ़त बनाई थी। लेकिन दूसरे हाफ में बुल्स ने अपने डिफेंडर्स और रेडर्स के बेहतरीन खेल से जबरदस्त वापसी की और मैच को जीतने में सफल रहे।
विज्ञापन