फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Pro Kabaddi 2018 Delhi Dabang beats Tamil Thalaivas by 37-33

प्रो कबड्डी लीग 2018: लोकल ग्राउंड पर दबंग दिल्ली की जीत, तमिल थलाइवाज को 37-33 से रौंदा

Fri, 07 Dec 2018 02:04 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 07 Dec 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
Pro Kabaddi 2018 Delhi Dabang beats Tamil Thalaivas by 37-33

प्रो कबड्डी लीग के 2018 में गुरुवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में दबंग दिल्ली ने तमिल थलाइवाज को धूल चटाई। अपने होम लेग में खेले गए आखिरी मैच का परिणाम 37-33 से दिल्ली के नाम रहा। इस जीत के बाद दबंग दिल्ली ने प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली है।

विज्ञापन


दिल्ली के लिए रविंदर पहल ने इस सीजन अपने 50 टैकल प्वॉइंट भी पूरे किए। दबंग दिल्ली ने अपने होम लेग में 6 में से 5 मैच जीते जोकि उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। दबंग दिल्ली ने पहले हाफ की शुरुआत बेहतरीन तरीके से की और शुरुआती 5 मिनट में ही 4 प्वॉइंट की बढ़त बना ली।
विज्ञापन


तमिल थलाइवाज की तरफ से अजय ठाकुर और अतुल एम एस प्वॉइंट ला रहे थे फिर भी दिल्ली मैच में आगे बनी हुई थी। हाफ टाइम तक स्कोर 16-11 से दबंग दिल्ली के पक्ष में रहा। पहले हाफ में दिल्ली की तरफ से नवीन कुमार ने 4 प्वॉइंट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं तमिल थलाइवाज की तरफ से अजय ठाकुर ने 4 प्वॉइंट लिए। दूसरे हाफ की शुरुआत भी दबंग दिल्ली ने बेहतरीन तरीके से की। तमिल थलाइवाज के लिए एक बुरी खबर तब और आई जब 25वें मिनट में अनुभवी मंजीत छिल्लर को येलो कार्ड दिखाकर कुछ देर के लिए बाहर कर दिया गया। 28वें मिनट में दबंग दिल्ली ने तमिल थलाइवाज को ऑल आउट करके 10 प्वॉइंट की एक बड़ी बढ़त बना ली।


36वें मिनट में थलाइवाज ने दिल्ली को ऑल आउट कर बढ़त को 3 प्वॉइंट कम कर लिया। हालांकि आखिरी मिनट में दिल्ली ने अजय ठाकुर को सुपर टैकल कर अपनी जीत सुनिश्चित कर ली। दिल्ली की तरफ से मिराज शेख ने 9 और नवीन कुमार ने 8 प्वॉइंट लिए। जबकि तमिल थलाइवाज की तरफ से अजय ठाकुर ने सबसे ज्यादा 14 प्वॉइंट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed