फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Pro Kabaddi 2017: Gujarat Fortunegiants vs Patna Pirates final match today

PKL 2017: पटना पाइरेट्स की नजरें खिताबी हैट्रिक पर, गुजरात से मिलेगी चुनौती

Sat, 28 Oct 2017 01:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Sat, 28 Oct 2017 01:28 PM IST
विज्ञापन
Pro Kabaddi 2017: Gujarat Fortunegiants vs Patna Pirates  final match today
पटना पाइरेट्स बनाम गुजरात फॉर्च्यूनजाएंट्स - फोटो : indian express

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन पांच का फाइनल मुकाबला शनिवार को पटना पाइरेट्स और गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में शाम 8 बजे से शुरु होगा।

विज्ञापन


बता दें कि पटना पाइरेट्स ने दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स को मात दी थी। पटना ने इसी के साथ लगातार तीसरी बार फाइनल में जगह बना ली। चेन्नई के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए मैच में पटना ने बंगाल को 47-44 से मात दी थी।
विज्ञापन


पढ़ेंः- Pro kabaddi 2017: बंगाल वॉरियर्स को पटखनी दे फाइनल में पहुंचा गुजरात सुपरजायंट
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पटना की तरफ से खेले गए क्वालीफायर मुकाबले में जीत के हीरो परदीप नरवाल रहे। नरवाल ने 23 अंक हासिल किए। इसके अलावा प्रो कबड्डी में उन्होंने अपने 600 अंक भी पूरे कर लिये। जबकि बंगाल की तरफ से मनिंदर सिंह ने 17 और दीपक नरवाल ने 10 अंक हासिल किये। बता दें कि इससे पहले पटना की टीम 2 बार चैम्पियन रह चुकी है। मालूम हो कि तीन महीनों तक चलने वाली इस मुकाबले में 12 टीमें 137 मुकाबलों में भिड़ चुकी हैं।

पढ़ेंः- Pro Kabaddi 2017: बंगाल को हराकर लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंची पटना पाइरेट्स

पटना पाइरेट्स की तरफ से ये माना जा रहा है कि ये लोग अपनी टीम के लिए अच्छी भूमिका अदा कर सकते हैंः-  

रेडर्स- प्रदीप नरवाल, मोनू गोयट
डिफेंडर्स- विशाल माने, सचिन शिंघाड़े 
ऑलराउंडर्स- जवाहर डागर, विजय

वहीं, गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स की तरफ से ये लोग हैं जो अपनी टीम के प्रति अच्छी भूमिका निभा सकते हैं।

रेडर्स- सुकेश हेगड़े, सचिन, महेंद्र राजपूत
डिफेंडर्स- फजल अत्राचली,  प्रवेश भैंसवाल, अबोजर मिघानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed