फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Pro Kabaddi 2017 final Patna Pirates beat Gujarat Fortunegiants by 55-38

Pro Kabaddi 2017 Final: पटना पाइरेट्स की खिताबी हैट्रिक, गुजरात को दी करारी मात

Sun, 29 Oct 2017 06:33 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sun, 29 Oct 2017 06:33 AM IST
विज्ञापन
Pro Kabaddi 2017 final Patna Pirates beat Gujarat Fortunegiants by 55-38
सीजन-5 चैंपियन पटना पाइरेट्स - फोटो : Pro kabaddi
प्रो-कबड्डी लीग सीजन-5 के फाइनल में पटना पाइरेट्स ने गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स को मात देकर लगातार तीसरी बार खिताब पर कब्जा कर लिया। चेन्नई के जवाहर लाल नेहरु इंडोर स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले की शुरुआत में पिछड़ने के बावजूद पटना ने 55-38 के अंतर से अपने नाम कर लिया। इससे पहले पटना ने सीजन-3 और सीजन-4 में खिताब अपने नाम किया था। इस बार पटना की जीत के हीरो संदीप नरवाल रहे। 
विज्ञापन


मैच के 17वें मिनट तक दोनों टीमें 16-16 की बराबरी पर थीं। पहला हाफ के समाप्ति तक पटना 21-18 के साथ महज 3 अंक की बढ़त लिए हुए थी। लेकिन मैच के दूसरे हाफ में तो सबकुछ पलट गया। पटना ने दूसरे हाफ में तेजी से अंक बटोरे और गुजरात को अंक हासिल करने के ज्यादा मौके नहीं दिए। अंतिम दस मिनट में पटना 33-26 से आगे थी। इसके बाद पटना ने आखिरी दस मिनट में जो तेजी पकड़ी और 55-38 के साथ खिताब अपने नाम कर लिया। पटना के लिए मैच के हीरो प्रदीप नरवाल ने 24 रेड में 19 अंक हासिल किए। वहीं गुजरात की ओर से सचिन ने 15 रेड में 11 अंक हासिल बनाए।
विज्ञापन


पटना ने हर मामले में गुजरात को पछाड़ दिया। रेड में पटना ने 32 तो गुजरात ने 27 प्वाइंट हासिल किए।  वहीं टैकल में पटना गुजरात पर ज्यादा भारी पड़ी। पटना ने टैकल में 13 और गुजरात ने 5 अंक हासिल किए। पटना ने गुजरात को 4 बार ऑल आउट कर 8 और गुजरात ने पटना को आल आउट कर 2 अंक हासिल किए। अतिरिक्त अंक के रूप में पटना केवल 2 अंक हासिल कर सकी और गुजरात ने 4 अंक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed