फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   President Kovind confers national sports awards at Rashtrapati Bhawan

सरदार-झाझरिया को मिला खेल रत्न, नीता अंबानी को खेल प्रोत्साहन अवार्ड

Tue, 29 Aug 2017 05:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 29 Aug 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
President Kovind confers national sports awards at Rashtrapati Bhawan
सरदार सिंह
 राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया। इसमें अर्जुन, द्रोणाचार्य और ध्यानचंद पुरस्कार मुख्य रूप से शामिल हैं। 
विज्ञापन

 
भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह और पैरालंपियन देवेंद्र झाझरिया को साल 2017 के राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। झाझरिया ने रियो पैरालंपिक में जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक हासिल किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बैडमिंन कोच जीएसएसवी प्रसाद को बतौर कोच अपने काम के लिए  साल 2017 द्रोणाचार्य पुरस्कार (लाइफ टाइम) पुरस्कार से सम्मानित किया। 
महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर और गोल्फ खिलाड़ी एसएसपी चौरसिया को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
 
रिलायंस फाउंडेशन यूथ स्पोर्ट्स के लिए नीता अंबानी को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार से नवाजा गया। 
 




इन खिलाड़ियों को मिले पुरस्कार
अर्जुन पुरस्कार 
  • हरमनप्रीत कौर-क्रिकेट 
  • वरुण सिंह भाटी-पैराएथलीट
  • प्रशांती सिंह-बास्केटबॉल
  • एसएसपी चौरसिया-गोल्फ
  • ओनम बेमबेम देवी-महिला फुटबॉल
  • साकेत मिनैनी-टेनिस
  • मरियपन्न थंगावेलू -पैराएथलीट
  • वीजे सुरेखा-तीरंदाजी
  • खुशबीर कौर-एथलेटिक्स
  • आरोकिया राजीव-एथलेटिक्स
  • एसवी सुनील-हॉकी
  • सत्यव्रत कादियान-कुश्ती
  • एं‌थोनी अमलराज-टेबल टेनिस
  • पीएन प्रकाश -निशानेबाजी
  • जसवीर सिंह-कबड्डी
  • देवेंद्रो सिंह-मुक्केबाजी

क्रिकेट चेतेश्वर पुजार काउंटी क्रिकेट में व्यस्त होने की वजह से पुरस्कार ग्रहण करने नहीं आ सके। वह बाद में पुरस्कार हासिल करेंगे।
 
द्रोणाचार्य पुरस्कार
  • स्वर्गीय डॉ रामकृष्‍णन गांधी, एथलेटिक्स 
  • हीरानंद कटारिया, कबड्डी 

लाइफटाइम द्रोणाचार्य पुरस्कार
  •  
  • जीएसएसवी प्रसाद,  बैडमिंटन 
  • बृजभूषण मोहंती, मुक्केबाजी
  • पीए रफेल,हॉकी 
  • निशांत चक्रवर्ती, निशानेबाजी 
  • रोशन लाल, कुश्ती

ध्यानचंद अवार्ड
  • भूपेंद्र सिंह,एथलेटिक्स
  • सैयद शाहिद हकीम, फुटबॉल
  • सुमरई टेटे, हॉकी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed