फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   preparations Deepak Poonia and Ravi Kumar for the Olympics are not being done properly in Poland

समस्या: दीपक पूनिया, रवि कुमार की पोलैंड में ढंग से नहीं हो पा रहीं ओलंपिक की तैयारियां

Tue, 22 Jun 2021 07:09 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 22 Jun 2021 07:09 AM IST
सार

  • दीपक पूनिया, रवि कुमार की पोलैंड में ढंग से नहीं हो पा रहीं ओलंपिक की तैयारियां
  • कुश्ती संघ को भरोसा जल्द मिल जाएगा वीजा

विज्ञापन
preparations Deepak Poonia and Ravi Kumar for the Olympics are not being done properly in Poland
दीपक पूनिया - फोटो : social media

विस्तार

पहलवानों की ओलंपिक की तैयारियां पटरी पर आने का नाम नहीं ले रही हैं। रवि कुमार दहिया और दीपक पूनिया को अब तक रूस का वीजा नहीं मिल पाया है, जिसके चलते दोनों पहलवान पोलैंड में फंसकर रह गए है, जहां उनकी ओलंपिक की तैयारियां ढंग से नहीं हो पा रही हैं।

विज्ञापन


दोनों ही पहलवानों को उन्हें प्रैक्टिस कराने वाले पहलवान नहीं मिल पा रहे हैं। पोलैंड में अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खत्म हुए 10 दिन से ऊपर हो गए हैं, लेकिन अब तक रूस के वीजा पर बात नहीं बन पाई है। हालांकि कुश्ती संघ को उम्मीद है कि दीपक और रवि को जल्द रूस का वीजा मिल जाएगा।
विज्ञापन


रूस में कई विश्व चैंपियन कर रहे हैं तैयारी
पोलैंड में तैयारियों की अच्छी व्यवस्था नहीं होने पर कुश्ती संघ ने बजरंग से बात कर रवि और दीपक की रूस में तैयारियों का इंतजाम किया था। बजरंग जहां तैयारियां कर रहे हैं वहां कई विश्व चैंपियन और दिग्गज पहलवानों भी तैयारियों में जुटे हैं। यहां प्रैक्टिस करने वाले जोड़ीदार की दिक्कत नहीं है, लेकिन पोलैंड में अभी दोनों जहां तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां प्रैक्टिस कराने वालों की काफी दिक्कत आ रही है। जिसके चलते रवि और दीपक की तैयारियां पटरी से उतर गई हैं। दोनों ही जल्द से जल्द पोलैंड से निकलना चाहते हैं।

अंशु और विनेश 30 को जाएंगी एस्टोनिया
दीपक और रवि के विपरीत अंशु मलिक की तैयारियों पर असर नहीं पड़ा है। उनकेसाथ राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता अनीता प्रैक्टिस कराने के लिए हैं। साथ ही वहां अन्य देशों की महिला पहलवान भी प्रैक्टिस रही हैं, जिसके चलते उन्हें अच्छे जोड़ीदार मिल जा रहे हैं।

हालांकि उन्हें तैयारियों के लिए विनेश के पास हंगरी जाना था, लेकिन हंगरी ने एक बार फिर भारतीय पहलवानों को अपने यहां आने की इजाजत नहीं दी। अब कुश्ती संघ ने विनेश और अंशु की तैयारियों के लिए एस्टोनिया को चुना है।


विनेश हंगरी से और अंशु 30 जून को पोलैंड एस्टोनिया के लिए रवाना हो जाएंगी। दूसरी ओर सोनम मलिक और सीमा बिसला अपने अखाड़ों में ही तैयारियां रही हैं। दोनों अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाई हैं। कुश्ती संघ का कहना है कि दोनों जैसे ही अपनी फिटनेस रिपोर्ट देंगी उनकी तैयारियों की भी व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed