{"_id":"602906c4df470919972b494f","slug":"praveen-and-nishad-win-gold-with-asian-record-india-finish-campaign-with-23-medals","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री: प्रवीण और निषाद ने जीते गोल्ड, 23 पदकों के साथ भारत का अभियान खत्म ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री: प्रवीण और निषाद ने जीते गोल्ड, 23 पदकों के साथ भारत का अभियान खत्म
Sun, 14 Feb 2021 04:47 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 14 Feb 2021 04:47 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री (निषाद कुमार)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंची कूद के युवा खिलाड़ी प्रवीण कुमार और निषाद कुमार ने अपने सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन से 12वीं फाजा अंतरराष्ट्रीय विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में रविवार को एशियाई रिकॉर्ड कायम करने के साथ अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन
प्रवीण और निषाद के स्वर्ण पदक से भारत ने इस प्रतियोगिता में अपने अभियान को 23 पदकों के साथ खत्म किया। प्रवीण ने पुरुषों के एफ42/44/64 ऊंची कूद प्रतियोगिता में 2.05 मीटर की कूद लगाकर एशियाई रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने भारत के पूर्व एशियाई पैरा खेलों के स्वर्ण पदक विजेता भारतीय खिलाड़ी शरद कुमार (1.76 मीटर) और हमादा हसन (1.76 मीटर) को पछाड़ा।
विज्ञापन
वहीं, दिन के आखिरी प्रतियोगता में 2019 में टोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल कर चुके निषाद ने 2.06 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ टी 46/47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने थाईलैंड के अंगकर्न चनाबून (1.93 मीटर) और उजबेकिस्तान के ओमादबेक खासानोव (1.90 मीटर) को पछाड़ा। थाईलैंड ने 34 जबकि तुर्की, केन्या और भारत के नाम एक समान 23 पदक रहे। मेजबान संयुक्त अरब अमीरात के नाम 14 पदक रहे।
विज्ञापन