{"_id":"5d0ce0078ebc3e31f35c4707","slug":"pranati-nayak-wins-bronze-at-asian-artistic-gymnastic-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रणति नायक ने एशियाई कलात्मक जिम्नास्टिक में जीता कांस्य पदक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रणति नायक ने एशियाई कलात्मक जिम्नास्टिक में जीता कांस्य पदक
Fri, 21 Jun 2019 07:17 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 21 Jun 2019 07:17 PM IST
विज्ञापन
प्रणति नायक
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय जिम्नास्ट प्रणति नायक ने मंगोलिया के उलनबटेर में सीनियर एशियाई कलात्मक जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप में वाल्ट स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की 23 बरस की प्रणति ने छठे स्थान पर रहकर वाल्ट फाइनल के लिये क्वालीफाई किया था। उसने 13.384 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। उसने पहले और दूसरे वाल्ट में क्रमश: 13 . 400 और 13.367 स्कोर किया।
विज्ञापन
चीन की यू लिनमिन ने स्वर्ण और जापान की अयाका साकागुची ने रजत पदक जीता। प्रणति की कोच मिनारा बेगम ने कहा, 'मैं उसे तब से कोचिंग दे रही हूं जब वह 16 साल की थी। मेरे और देश के लिए यह बहुत बड़ी बात है। मुझे खुशी है कि वह पदक जीत सकी।'
विज्ञापन
भारतीय जिम्नास्टिक महासंघ के उपाध्यक्ष रियाज भाटी ने कहा, 'प्रणति नायक को हम सभी बधाई देते हैं। वह लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय पदक की हकदार थी और आज उसकी मेहनत रंग लाई। भारतीय जिम्नास्टिक के लिए यह बड़ा दिन है।