{"_id":"5d0c0b278ebc3e6701738251","slug":"pranati-nayak-qualified-for-vault-finals-at-the-senior-asian-artistic-gymnastics-championships","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रणति नायक ने सीनियर एशियाई कलात्मक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रणति नायक ने सीनियर एशियाई कलात्मक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में बनाई जगह
Fri, 21 Jun 2019 04:09 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 21 Jun 2019 04:09 AM IST
विज्ञापन
प्रणति नायक
भारत की प्रणति नायक ने मंगोलिया के उलनबटेर में चल रही सीनियर एशियाई कलात्मक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप में 13.35 के स्कोर से छठे स्थान पर रहकर वाल्ट फाइनल्स के लिए क्वालिफाई किया। पुरुष वर्ग में राकेश कुमार पात्रा ने रिंग में अच्छा किया लेकिन वह फाइनल्स से चूक गए। वह 13.60 के स्कोर से दसवें स्थान पर रहे। वह दूसरे रिजर्व रहेंगे।
विज्ञापन
प्रणति नायक, प्रणति दास, श्रद्धा तालेकर और पापिया दास की भारतीय महिला टीम ने क्वालिफिकेशन कम टीम फाइनल स्पर्धा में 131.250 का स्कोर बनाया। पुरुष टीम ने भी क्वालिफिकेशन कम टीम फाइनल स्पर्धा में 229.699 अंक जुटाए। टीम में राकेश कुमार पात्रा, योगेश्वर सिंह, आरिक डे और देबांग देब शामिल हैं।
विज्ञापन