फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   PM Narendra Modi will invite the entire Indian Olympics contingent to the Red Fort as special guests on 15th August

सम्मान: 15 अगस्त को विशेष अतिथि बनेगा भारतीय ओलंपिक दल, लाल किले पर मिलेंगे पीएम मोदी

Tue, 03 Aug 2021 02:43 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 03 Aug 2021 02:43 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को पूरे भारतीय ओलंपिक दल को विशेष अतिथि के रूप में लाल किले में आमंत्रित करेंगे।

विज्ञापन
PM Narendra Modi will invite the entire Indian Olympics contingent to the Red Fort as special guests on 15th August
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : social media

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत का प्रदर्शन अभी तक मिला जुला रहा है। 11 दिन के खेल के बाद देश को सिर्फ दो ही पदक मिले हैं, जिसमें एक वेटलिफ्टर मीराबाई चानू तो दूसरा बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने हासिल किया है। वहीं कई अन्य खेलों में बड़े खिलाड़ियों से निराशा हाथ लगी है। हालांकि इन सबके बावजूद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खिलाड़ियों की हौसलाफजाई में पूरी तरह से लगे हुए हैं। फिलहाल कई खिलाड़ियों के मुकाबले अभी होने बाकी हैं और देश को अभी भी कई पदक की उम्मीद है।

विज्ञापन


उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को पूरे भारतीय ओलंपिक दल को विशेष अतिथि के रूप में लाल किले में आमंत्रित करेंगे। वह उस समय उन सभी से व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे और बात भी करेंगे। यही नहीं पीएम मोदी सभी खिलाड़ियों से अपने आवास पर भी अलग से मिलेंगे। 
विज्ञापन

 

बता दें कि ओलंपिक इतिहास में इस बार भारत का सबसे बड़ा 127 खिलाड़ियों का दल टोक्यो पहुंचा है और अलग-अलग खेलों में अपनी दावेदारी पेश कर रहा है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed