फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   patna pirates is champion of pro kabaddi league

पटना पाइरेटस बनी प्रो कबड्डी लीग की चैंपियन

Sun, 06 Mar 2016 02:06 PM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह/ अमर उजाला, दिल्ली
सत्येन्द्र पाल सिंह/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 06 Mar 2016 02:06 PM IST
विज्ञापन
patna pirates is champion of pro kabaddi league
- फोटो : pti

पटना पाइरेटस की टीम ने शनिवार को हुए बेहद रोमांचक फाइनल में गत चैंपियन यू मुंबा को 31-28 से हराकर स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग सीजन तीन का खिताब अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन


पटना पाइरेटस के लिए रेडर रोहित कुमार और राजेश मंडल की शुरू से हमले बोलने की रणनीति कारगर रही। कप्तान ऑलराउंडर मनप्रीत सिंह और उपकप्तान संदीप नरवाल की सूझबूझ की बदौलत आखिरी मिनट में दो बेहतरीन रेड की बदौलत अंक हासिल कर पटना पाइरेटस पहली बार चैंपियन बनने में सफल रही।
विज्ञापन


पटना पाइरेटस के लिए रोहित (8) ने सबसे ज्यादा अंक बनाए जबकि संदीप नरवाल ने (7) टैकल के साथ रेड में योगदान किया। खिताब जीतने पर पटना पाइरेटस को एक करोड़ रुपये जबकि उपविजेता यू मुंबा को 50 लाख रुपये का इनाम मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनूप ने मैच में एक मिनट के बाकी रहते बढ़िया रेड कर यू मुंबा को 28-28 की बराबरी दिलाई तो स्टेडियम में सन्नाटा छा गया। रेडर दीपक नरवाल ने बढ़िया रेड से आखिरी मिनट में पटना पाइरेटस को 29-28 से आगे कर दिया।

अनूप कुमार रेड करते हुए कोर्ट से बाहर निकल गए और उनकी इस गलती से पटना ने 30-28 की बढ़त ले ली। अनूप कुमार (8) ने हालांकि यू मुंबा के लिए सबसे ज्यादा रेड अंक बनाए लेकिन इस गलती से हीरो बनते-बनते अनूप जीरो बन गए।  यू मुंबा पहले हाफ में तो पटना पाइरेटस दूसरे हाफ में ऑलआउट हुई।

पुणेरी पल्टन को मिला तीसरा स्थान 
कप्तान मंजीत छिल्लर के बेहतरीन ऑलराउंड खेल और रेडर दीपक निवास हुड्डा(9) तथा फुर्तीले अजय ठाकुर (4) की तेजतर्रार रेड की बदौलत पुणेरी पल्टन ने शानदार वापसी करते हुए बंगाल वॉरियर्स को 31-27 से हरा कर तीसरा स्थान हासिल किया।

मंजीत छिल्लर (6) ने एक  सुपर टैकल सहित बेहतरीन टैकल के साथ बतौर कप्तान बेहतरीन भूमिका निभाई। दूसरे हाफ में साथियों से पूरी ताकत टैकल में झोंकने की उनकी रणनीति भी पुणेरी पल्टन की जीत में निर्णायक साबित हुई।


बंगाल वॉरियर्स के लिए उसके दो रेडर दक्षिण कोरिया के जांग कुन ली (9) और महेंद्र गणेश राजपूत (5) ने बेहतरीन आक्रामक खेल दिखाया। तीसरे स्थान पर रहने पर पुणेरी पल्टन को बतौर इनाम 30 लाख रुपए मिले जबकि चौथे स्थान पर रहने वाली बंगाल वॉरियर्स को 20 लाख रुपए मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed