{"_id":"664a20131126a9ec90063db8","slug":"paris-paralympics-suhas-sukant-qualify-indian-athletes-shine-in-para-athletics-world-championship-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paris Paralympics: सुहास-सुकांत ने किया क्वालिफाई; पैरा एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप में भारतीय एथलीट्स का जलवा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Paris Paralympics: सुहास-सुकांत ने किया क्वालिफाई; पैरा एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप में भारतीय एथलीट्स का जलवा
Sun, 19 May 2024 09:22 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 19 May 2024 09:22 PM IST
सार
पेरिस पैरालंपिक 28 अगस्त से आठ सितंबर तक आयोजित होंगे। कदम पिछले कुछ वर्षों से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और लगातार पदक जीत रहे हैं। कदम ने कहा,‘यह मेरे लिए सपने का साकार होने जैसा है।
विज्ञापन
सुहास एलवाई
- फोटो : PTI
विस्तार
भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुकांत कदम, तरुण और सुहास एल वाई ने पेरिस में होने वाले पैरालंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया है। सुकांत पहली बार पैरालंपिक में भाग लेंगे। वह पुरुषों की एससल-4 श्रेणी में हिस्सा लेंगे। उनके अलावा तरुण और सुहास एलवाई ने भी एसएस-4 श्रेणी के लिए टिकट हासिल किया है।
एसएल 4 में वो खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं जिनके शरीर के एक तरफ या दोनों पैरों में निचले स्तर पर मूवमेंट प्रभावित होता है। एसएल-3 महिला वर्ग (शरीर के एक तरफ, दोनों पैर या अंगों की अनुपस्थिति वाले खिलाड़ियों के लिए) में मनदीप कौर ने जबकि मिश्रित युगल एसएल 6 वर्ग में निथ्या और शिवराजन ने भी कट हासिल किया।
पेरिस पैरालंपिक 28 अगस्त से आठ सितंबर तक आयोजित होंगे। कदम पिछले कुछ वर्षों से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और लगातार पदक जीत रहे हैं। कदम ने कहा,‘यह मेरे लिए सपने का साकार होने जैसा है। मैंने पैरालंपिक के लिए क्वालिफाई करने के लिए कड़ी मेहनत की है। लेकिन यह सपने का अंत नहीं है। मैं इस सपने का अंत पदक जीतकर और भारत को गौरवान्वित करके करना चाहूंगा।’ वह इस समय बहरीन में पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
पैरा एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप के तीसरे दिन के नतीजे
भारत के लिए ऊंची कूद के पैरा एथलीट निषाद कुमार ने रविवार को जापान के कोबे 2024 पैरा एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप के तीसरे दिन रजत पदक और प्रीति पाल ने महिलाओं की 200 मीटर स्पर्धा का कांस्य पदक जीता। टोक्यो पैरालंपिक के रजत पदक विजेता निषाद ने पुरुषों की ऊंची कूद टी47 फाइनल में 1.99 मीटर के प्रदर्शन से दूसरा स्थान हासिल किया और भारत का खाता खोला।
निषाद ने पेरिस में 2023 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इसी स्पर्धा का रजत पदक जीता था। अमेरिका के रोड्रिक टाउनसेंड ने 2.05 मीटर की कूद से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। एक अन्य भारतीय राम पाल अपने सत्र के सर्वश्रेष्ठ 1.90 मीटर के प्रदर्शन से छठे स्थान पर रहे।
टी47 में वो पैरा ट्रैक एथलीट हिस्सा लेते हैं जिनका कोहनी या कलाई के नीचे का हिस्सा कटा होता है या इसमें विकृति होती है। फिर प्रीति पाल ने महिलाओं की टी 35 वर्ग की 200 मीटर स्पर्धा के फाइनल में 30.49 सेकेंड के समय से तीसरा स्थान हासिल कर भारत को दूसरा पदक दिलाया। टी 35 में वो खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं जिन्हें समन्वय संबंधित विकृति होती है।
दीप्ति जीवनजी ने महिला टी20 400 मीटर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। उन्होंने 56.18 सेकंड के एशियाई रिकॉर्ड समय से अपनी हीट रेस जीती। चीन 26 पदक के साथ तीसरे दिन तालिका में शीर्ष पर है। भारतीय टीम अभी 29वें स्थान पर है। चैंपियनशिप 25 मई तक चलेगी।