फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Paris Olympics 2024: Mary Kom Steps Down As Chef-De-Mission Of India's Contingent for olympics 2024

Paris Olympics: ओलंपिक से पहले भारत को झटका, दिग्गज मुक्केबाज मैरीकॉम ने इस पद से दिया इस्तीफा, कारण भी बताया

Fri, 12 Apr 2024 04:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 12 Apr 2024 04:30 PM IST
सार

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने कहा कि मैरी कॉम ने उन्हें पत्र लिखकर इस जिम्मेदारी से मुक्त करने के लिए कहा है। आईओए ने 21 मार्च को उनकी नियुक्ति का एलान किया था।

विज्ञापन
Paris Olympics 2024: Mary Kom Steps Down As Chef-De-Mission Of India's Contingent for olympics 2024
मैरी कॉम - फोटो : PTI

विस्तार

भारत की दिग्गज मुक्केबाज और छह बार की विश्व चैंपियन मैरी कॉम ने पेरिस ओलंपिक से पहले इस बहुराष्ट्रीय प्रतियोगित में देश के दल के प्रमुख (शेफ डी मिशन) के अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने 21 मार्च को शेफ डी मिशन नियुक्त किया था। मैरी कॉम ने पद से हटने के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है और कहा कि उनके पास इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन

Paris Olympics 2024: Mary Kom Steps Down As Chef-De-Mission Of India's Contingent for olympics 2024
मैरी कॉम - फोटो : PTI
पीटी उषा ने कही यह बात
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने कहा कि मैरी कॉम ने उन्हें पत्र लिखकर इस जिम्मेदारी से मुक्त करने के लिए कहा है। मैरी कॉम ने उषा को लिखे पत्र में कहा- देश की किसी भी रूप में सेवा करना गर्व की बात है और मैं इसके लिए मानसिक रूप से तैयार थी, लेकिन मुझे खेद है कि मैं यह जिम्मेदारी नहीं उठा सकूंगी। मैं निजी कारणों से पीछे हट रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Paris Olympics 2024: Mary Kom Steps Down As Chef-De-Mission Of India's Contingent for olympics 2024
मैरी कॉम - फोटो : PTI
'देश के लिए कुछ भी करना गर्व की बात'
41 साल की मैरी कॉम ने कहा, 'इस तरह से पीछे हटने से शर्मिंदा हूं क्योंकि मैं ऐसा करती नहीं हूं, लेकिन मेरे पास कोई विकल्प नहीं है। मैं ओलंपिक खेलों में भाग ले रहे अपने खिलाड़ियों की हमेशा हौसलाअफजाई करती रहूंगी।' आईओए ने 21 मार्च को उनकी नियुक्ति का एलान किया था।
विज्ञापन

Paris Olympics 2024: Mary Kom Steps Down As Chef-De-Mission Of India's Contingent for olympics 2024
मैरी कॉम - फोटो : PTI
'उनकी निजता का सम्मान'
लंदन ओलंपिक 2012 की कांस्य पदक विजेत मैरी कॉम 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होने वाले ओलंपिक खेलों में भारतीय दल की अभियान प्रमुख होतीं। उषा ने अपने बयान में कहा, 'हमें दुख है कि ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज और आईओए एथलीट आयोग की प्रमुख मैरी कॉम निजी कारणों से पद से हट गई हैं। हम उनके फैसले और निजता का सम्मान करते हैं। उनके विकल्प के बारे में घोषणा जल्दी ही की जाएगी।'

Paris Olympics 2024: Mary Kom Steps Down As Chef-De-Mission Of India's Contingent for olympics 2024
मैरी कॉम - फोटो : PTI

पीटी उषा ने कहा, 'मैं उनके अनुरोध को समझती हूं और उनके फैसले का सम्मान करती हूं। मैंने उनसे कहा है कि आईओए और मेरा सहयोग हमेशा उनके साथ है। मैं सभी से उनकी निजता का सम्मान करने का अनुरोध करती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed