फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Pankaj Advani wins grand double, world title tally to 21 in Billiards Championship 

पंकज आडवाणी का ग्रैंड डबल, विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में जीता 21वां खिताब 

Sun, 18 Nov 2018 08:24 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Nov 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
Pankaj Advani wins grand double, world title tally to 21 in Billiards Championship 
Pankaj Advani

क्यू स्पोर्ट्स में भारतीय दिग्गज पंकज आडवाणी ने आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में अपना 21वां विश्व खिताब जीता। उन्होंने लंबे और छोटे दोनों प्रारूपों में रिकॉर्ड चौथी बार कब्जा किया।

विज्ञापन


ज्यादातार समय वह लंबे प्रारूप पर कब्जा बनाने में सफल रहे हैं। पंकज के गृहनगर बंगलूरू के बी भास्कर को रजत पदक मिला। भास्कर दो बार एशिया में रजत पदक जीत चुके हैं और विश्व स्तर पर उनके नाम पहले एक कांस्य पदक है।  
विज्ञापन


पिछले साल पंकज ने बिलियर्ड्स में छोटे प्रारूप में खिताब हासिल किया था जबकि लंबे प्रारूप में उन्होंने कांस्य पदक जीता था। उसके बाद उन्होंने स्नूकर खिताब भी जीता था। वह दुनिया के ऐसे पहले खिलाड़ी है जिन्होंने बिलियर्ड्स और स्नूकर दोनों में पूरे दबदबे के साथ विश्व खिताब हासिल किया है। इस साल वह अब तक तीन विश्व खिताब जीत चुके हैं। अगले दस दिनों में वह अपने विश्व स्नूकर खिताब की रक्षा करने के लिए उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइनल में भास्कर की शुरुआत अच्छी नहीं थी जब पंकज ने 190 के ब्रेक के साथ धमाकेदार शुरुआत की थी। उसके बाद 173 और 198 के साथ उन्होंने अपनी बढ़त को और मजबूत कर दिया था। भास्कर एक शतक तक नहीं लगा पाए थे। एक बार तो वह यह सोचकर कुर्सी पर बैठ गए थे कि पंकज को रोकना मुमकिन नहीं है। जब पंकज हजार का आंकड़ा पार कर चुके थे तब भास्कर का स्कोर 206 था। आठ सौ से ज्यादा के अंतर को पाटना भास्कर के लिए बेहद मुश्किल था।  इससे पहले पंकज ने इंग्लैंड के माइक रसेल और डेविड कौजियर को हराकर फाइनल में जगह पक्की की थी। 


जीत के बाद पंकज आडवाणी ने कहा, 'बिलियर्ड्स में अपना चौथा ग्रैंड डबल जीतकर सातवें आसमान पर हूं। यहां चुनौती आसान नहीं थी। भास्कर के अलावा कौजियर और रसेल भी थे। अपना 21वां विश्व खिताब जीतकर मैं बेहद रोमांचित हूं।'

04: बार विश्व खिताब का ग्रैंड डबल पूरा किया है भारतीय क्यू खिलाड़ी ने 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed