फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Pankaj Advani And Aditya Mehta Won The World Team Snooker Title

आडवाणी-मेहता की जोड़ी ने जीता IBSF विश्व टीम स्नूकर खिताब 

Thu, 26 Sep 2019 07:24 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 26 Sep 2019 07:24 AM IST
विज्ञापन
Pankaj Advani And Aditya Mehta Won The World Team Snooker Title
pankaj advani - फोटो : social media

दिग्गज पंकज आडवाणी और आदित्य मेहता की भारतीय जोड़ी बुधवार को थाइलैंड की जोड़ी को 5-2 से हराकर आईबीएसएफ वर्ल्ड टीम स्नूकर चैंपियनशिप में चैंपियन बनी। इस खिताबी जीत के साथ आडवाणी के विश्व खिताबों की संख्या 23 हो गई है जबकि मेहता ने उस समय अपना पहला विश्व खिताब जीता जब स्वास्थ्य मुद्दों के कारण उनके भविष्य पर संदेह पैदा हो गया था।

विज्ञापन


इस जीत से यह भी सुनिश्चित हो गया कि अब प्रत्येक आईबीएसएफ विश्व खिताब आडवाणी की झोली में है। उन्होंने यहां पिछले हफ्ते विश्व बिलियर्ड्स खिताब भी जीता था। मुकाबले की शुरुआत मेहता ने की जिन्होंने पहला फ्रेम 65-31 से जीता। आडवाणी को हालांकि दूसरे फ्रेम में 9-69 से हार का सामना करना पड़ा। कुछ फ्रेम में कड़े मुकाबले के बाद भारत ने 3-2 की बढ़त बना ली और बेस्ट ऑफ 9 फाइनल में जीत दर्ज करने के लिए उन्हें सिर्फ दो फ्रेम जीतने थे।
विज्ञापन


आडवाणी ने इसके बाद दूसरे युगल फ्रेम में 52 के ब्रेक के साथ जीत दर्ज की और भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया। अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ स्नूकर खेल रहे मेहता ने इसके बाद थाइलैंड के प्रतिद्वंद्वी को 83-9 से हराकर अपना नाम वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले खिलाड़ियों की सूची में दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहता ने कहा, ‘अपना पहला विश्व खिताब जीतकर मैं बेहद रोमांचित हूं। इतने वर्षों की कड़ी मेहनत का अंतत: फल मिला।’ आडवाणी भी इस जीत से काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, ‘यह दौरा मेरे लिए स्वप्निल रहा क्योंकि मैं म्यांमार से तीन हफ्ते से भी कम समय में वर्ल्ड चैंपियनशिप के दो गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल (जो उन्होंने विश्व 6 रेड स्नूकर स्पर्धा में जीता) के साथ लौट रहा हूं। मेरी सूची में सिर्फ एक विश्व खिताब नहीं था और अब इसे भी जीतकर मैं खुद को सातवें आसमान पर महसूस कर रहा हूं। यह जीत इसी कारण से बेहद खास है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed