{"_id":"5b85418d42c79246300f679f","slug":"pakistan-javelin-thrower-arshad-nadeem-wants-to-become-like-neeraj-chopra","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के हीरो नीरज चोपड़ा जैसा बनना चाहता है यह पाक एथलीट, एशियन गेम्स में जीत चुका है ब्रॉन्ज","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
देश के हीरो नीरज चोपड़ा जैसा बनना चाहता है यह पाक एथलीट, एशियन गेम्स में जीत चुका है ब्रॉन्ज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 28 Aug 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
neeraj chopra and arshad nadeem
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीरज चोपड़ा के मुरीद क्रिकेट से भालाफेंक में आए पाकिस्तान के अरशद नदीम को उम्मीद है कि एक दिन वह इस भारतीय धुरंधर की तरह कामयाब होंगे हालांकि उन्हें बखूबी इल्म है कि प्रदर्शन में जमीन आसमान का फर्क है। नदीम को एशियाई खेलों में 80.75 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य से संतोष करना पड़ा जबकि नीरज ने 88.06 मीटर का थ्रो लगाकर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
पाकिस्तान के पंजाब के खानेवाल के रहने वाले 20 बरस के नदीम ने कहा, 'नीरज कमाल का खिलाड़ी है। मैंने भारत में सैफ चैम्पियनशिप और एशियाई जूनियर चैम्पियनशिप के अलावा उसके खिलाफ आठ बार खेला है। उसके पास विदेशी कोच है , मेरे पास नहीं। उसकी उपलब्धियां मुझे प्रेरित करती है और मेरा लक्ष्य एक दिन उसके जैसा बनना है।'
विज्ञापन
नदीम ने पाकिस्तान में राज्य स्तर पर अंडर-17 क्रिकेट खेला है। वह तेज गेंदबाज थे और उनका रनअप सोहेल तनवीर की तरह था। उन्होंने कहा, 'भारत की तरह पाकिस्तान में भी क्रिकेट की दीवानगी सिर चढ़कर बोलती है। मैंने तीन साल पहले जब से भालाफेंक में पदार्पण किया, क्रिकेट देखना ही छोड़ दिया।' उन्होंने कहा ,'जिस राह जाना नहीं, उसका रास्ता क्या देखना।'
विज्ञापन