{"_id":"5e5fd3768ebc3eebc14930ad","slug":"olympic-steeplechase-champion-ruth-jebet-receives-four-year-ban-for-doping","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोपिंग के चलते ओलंपिक चैंपियन रूथ जेबेट पर लगा चार साल का प्रतिबंध","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
डोपिंग के चलते ओलंपिक चैंपियन रूथ जेबेट पर लगा चार साल का प्रतिबंध
Thu, 05 Mar 2020 07:37 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 05 Mar 2020 07:37 AM IST
विज्ञापन
रूथ जेबेट
- फोटो : सोशल मीडिया
ओलंपिक 3000 मीटर स्टीपलचेज चैंपियन रूथ जेबेट को डोपिंग में पकड़े जाने के कारण चार साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन
उन्हें प्रतिबंधित रक्त बूस्टर ईपीओ के लिए पॉजीटिव पाया गया था। इसकी घोषणा बुधवार को एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट ने की।
1 दिसंबर, 2017 को उन्हें डोप टेस्ट में पॉजीटिव पाया था, जिसके बाद 2018 में उन पर बैन लगाया गया। हालांकि, 23 वर्षीय जेबेट को चार साल के निलंबन की अपील करने का अधिकार है।
विज्ञापन
बता दें कि रूथ जेबेट ने 2016 रियो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद उन्होंने पेरिस डायमंड लीग मीट में विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया था।