फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Olympic medalist karnam malleswari opens her sports academy training poor kids

ओलंपिक पदक से मिली राशि से मल्लेश्वरी ने खोली अकादमी, गरीब बच्चों को दे रहीं हैं मुफ्त ट्रेनिंग

Thu, 19 Dec 2019 11:14 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 19 Dec 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
Olympic medalist karnam malleswari opens her sports academy training poor kids
कर्णम मलेश्वरी - फोटो : ट्विटर

ओलंपिक में देश की पहली महिला पदक विजेता कर्णम मल्लेश्वरी को यमुनानगर में वेटलिफ्टिंग की अकादमी खोलने के लिए सिडनी ओलंपिक में जीते गए पदक के बदले मिली राशि को दांव पर लगानी पड़ी है। मल्लेश्वरी ने कहा कि उन्होंने अकादमी की जमीन के लिए सरकार से कई बार मदद मांगी लेकिन नहीं की। नतीजन उन्हें ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप के पदकों के मिले कैश अवॉर्ड को अकादमी के लिए लगाना पड़ा। यहां वह गरीब बच्चों को मुफ्त में ट्रेनिंग दे रही हैं।

विज्ञापन


बीबीसी महिला स्पोर्ट्स अवॉर्ड के मौके पर मल्लेश्वरी ने कहा कि उनकी अकादमी में 55 गरीब बच्चे ट्रेनिंग ले रहे हैं, जिनसे वह कोई पैसा नहीं ले रही हैं। हालांकि केंद्र सरकार ने हाल ही में उनकी अकादमी के लिए पांच करोड़ रुपये की मदद की है। इस राशि से वह खुद से खरीदी गई जमीन पर इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करवा रही हैं। फिलहाल यह अकादमी किराए की जमीन पर चल रही है।

विज्ञापन

मीरा पर भरोसा

मल्लेश्वरी का कहना है कि वेटलिफ्टिंग में उनके प्रदर्शन को दोहराने का दम मीराबाई चानू में है। उन्हें उम्मीद है कि चानू टोक्यो ओलंपिक में पदक जीत सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed