फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Olympic core potential shooters to join camp, Sai said camp mandatory

ओलंपिक कोर संभावित शूटरों का लगेगा कैंप, साई ने कहा कैंप अनिवार्य

Fri, 09 Oct 2020 06:51 AM IST
Rajeev Rai अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 09 Oct 2020 06:51 AM IST
विज्ञापन
Olympic core potential shooters to join camp, Sai said camp mandatory
भारतीय निशानेबाजी - फोटो : ट्विटर

पहले कैंप रद्द करने और उसके बाद राष्ट्रीय दल में शामिल शूटरों के लिए कर्णी सिंह शूटिंग रेंज खोले जाने के बाद अब साई और एनआरएआई 32 ओलंपिक संभावितों का 15 अक्तूबर से 14 दिसंबर तक कैंप लगाने जा रहे हैं। इस कैंप में ओलंपिक का कोटा दिलाने वाले 15 शूटर भी शामिल हैं। हालांकि अब तक यह तय नहीं है कि कैंप में कितने शूटर शामिल होंगे। एनआरएआई शूटरों से कैंप में शामिल होने के बारे में पूछेगी, जबकि साई ने ओलंपिक की तैयारियों के लिए कैंप के आयोजन को अनिवार्य बताया है।

विज्ञापन


साई ने कैंप में 18 पुरुष और 14 महिला शूटरों को शामिल करते हुए कहा है कि ओलंपिक की तैयारियों के लिए कैंप का आयोजन अनिवार्य है। कैंप पहले से निर्धारित एसओपी के अनुसार लगाया जाएगा, लेकिन अब तक न तो साई को और न ही एनआरएआई को मालूम है कि कैंप में कितने शूटर शामिल होंगे। 
विज्ञापन


फेडरेशन ने बीते दिनों 107 शूटरों को कैंप में शामिल होने के बारे में मेल करने को कहा था। इनमें 20 शूटरों ने कैंप में आने से मना कर दिया। 50 के करीब ने कोई जवाब नहीं दिया, जबकि 40 के करीब शूटरों ने ही कैंप में आने के बारे में कहा। ऐसे में अब देखना होगा कि 32 में से कितने शूटर कैंप में शामिल होने के लिए आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed